फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Loved couple swore to get married and die together, swallowed poison in Pathri temple complex

Panipat News: प्रेमी जोड़े ने शादी कर साथ मरने की कसम खा पाथरी मंदिर परिसर में निगला जहर

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 20 Jul 2024 07:20 AM IST
विज्ञापन
Loved couple swore to get married and die together, swallowed poison in Pathri temple complex
मतलौडा (पानीपत)। क्षेत्र के पाथरी गांव स्थित माता के मंदिर में झज्जर जिले के एक प्रेमी जोड़े ने जहरीला पदार्थ निगल लिया। दोनों ने इससे पहले मंदिर में प्रेम विवाह किया था और यहीं पर साथ जीने मरने की कसम खाकर आत्महत्या करने का कदम उठाया था। युवक राजस्थान के आरटीओ में डीसी रेट पर कंप्यूटर ऑपरेटर है, जबकि युवती पड़ोस के गांव के 11वीं कक्षा में पढ़ती है। इसमें झज्जर जिला के सदर थाना में मुकदमा दर्ज है। पुलिस दोनों को अपने साथ ले गई है। दोनों का एक साल पहले प्यार परवान चढ़ा था।
विज्ञापन


झज्जर जिला के एक गांव निवासी विष्णु कुमार ने बताया कि वह राजस्थान के आरटीओ विभाग में डीसी रेट पर कंप्यूटर है। वह एक साल पहले पड़ोसी गांव की 11वीं कक्षा की एक छात्रा से मिला था। उससे उसकी दोस्ती हो गई। इसके बाद उनमें प्यार हो गया। उन्होंने शादी करने का मन बनाया और अपने परिजनों के सामने शादी की बात रखी। उसके परिजन उनकी शादी को मान गए, लेकिन लड़की के परिजनों ने मना कर दिया। उसकी शादी दूसरी जगह तय कर दी। उन्होंने प्रेम विवाह करने का मन बनाया। वे 10 जुलाई की रात घर से राजस्थान के खाटू श्याम मंदिर पहुंचे। वे वहां दो दिन रुकने के बाद सालासर धाम पर पहुंचे। पानीपत के पाथरी गांव स्थित माता के मंदिर पहुंचे। यहां धर्मशाला में कमरा लेकर रहने लगे। विष्णु ने बताया कि शुक्रवार सुबह सात बजे दोनों ने मंदिर में शादी की। उसके बाद दोनों ने साथ ही मरने की कसम खाई। उन्होंने मंदिर के प्रांगण में ही जहर निगल लिया। मंदिर के पुजारी ने इसकी सूचना डायल 112 पर दी। थाना मतलौडा पुलिस सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची। पुलिस ने दोनों को जिला नागरिक अस्पताल में पहुंचाया। जहां दोनों का इलाज किया गया। चिकित्सकों के अनुसार दोनों अब खतरे से बाहर हैं। मतलौडा थाना पुलिस ने झज्जर थाना सदर पुलिस को मामले की सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर दोनों के बयान दर्ज किए और दोनों को साथ ले गई।
विज्ञापन

वर्जन :

पुलिस को पाथरी गांव के मंदिर में युवक व युवती के जहरीला पदार्थ निगलने की सूचना मिली थी। दोनों को जिला नागरिक अस्पताल में दाखिल करा दिया था। वे अब खतरे से बाहर हैं। इसमें झज्जर जिला के सदर थाना में मुकदमा दर्ज है। स्थानीय पुलिस को सूचना दे दी थी। पुलिस दोनों को साथ ले गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सुभाष, प्रभारी, थाना मतलौडा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed