{"_id":"618589f169f96a52ea199573","slug":"loss-of-more-than-10-crores-in-fire-incidents-panipat-news-knl886919109","type":"story","status":"publish","title_hn":"अग्निकांडों में 10 करोड़ से ज्यादा का नुकसान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अग्निकांडों में 10 करोड़ से ज्यादा का नुकसान
विज्ञापन
पानीपत। सनौली रोड पर स्थित नंद क्लोथ हाउस पर आग लगने के कारण जल कर राख हुआ समान।
- फोटो : Panipat
पानीपत। दिवाली की रात बम-पटाखों की चिंगारी ने जमकर कहर ढाया। इनसे चार फैक्टरी, दो दुकान और एक खाली प्लाट में आग लग गई। फैक्टरी मालिक और दुकान मालिकों को करोड़ों रुपये का नुकसान हुआ। वहीं दमकल विभाग ने इस बार अपनी रणनीति बदली और जल्द से जल्द आग पर काबू पा लिया।
दमकल विभाग ने दिवाली से पहले ही अपनी प्लानिंग तैयार कर ली थी। उन्होंने शहर में तीन स्थान संजय चौक, टोल प्लाजा और सेक्टर 25 में दमकल की गाड़ियां खड़ी कर दी थीं। दिवाली से पहले आग लगने पर एक गाड़ी को मौके पर भेजा था, लेकिन इस बार दमकल अधिकारियों ने रणनीति को बदल दिया था। उन्होंने इस बार आग लगने की सूचना पर एक की बजाए तीन से चार गाड़ियों को मौके पर भेजा, ताकि जल्द से जल्द आग पर काबू पाया जा सके।
पहली आग: शाम 4:25
आतिशबाजी से सबसे पहले काबड़ी रोड स्थित एसके इंटरप्राइजेज फैक्टरी में शाम साढ़े चार बजे चिंगारी से आग लग गई। सूचना मिलते ही दमकल विभाग की दो गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और आग बुझाने में जुट गईं। साढ़े पांच बजे तक आग पर काबू पा लिया गया।
विज्ञापन
दूसरी आग: रात 10:06
दूसरी आग मॉडल टाउन स्थित एक खाली प्लॉट में लग गई। लोगों ने दमकल विभाग के पास कॉल कर सूचना दी। सूचन मिलते ही दमकल की दो गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और रात 10 बजकर 20 मिनट तक आग पर काबू पा लिया।
तीसरी आग: रात 10:07
काबड़ी रोड स्थित कच्चा कैंप में आदीनाथ ट्रेडर्स वेस्ट गोदाम में चिंगारी से आग लग गई। दमकल विभाग की पहले चार गाड़ियां मौके पर पहुंचीं, आग की लपटें बढ़ती देख दो गाड़ियां ओर पहुंचीं। छह गाड़ियों ने मिलकर रात एक बजे तक आग पर काबू पा लिया। वेस्ट गोदाम मालिक का करोड़ों रुपये का नुकसान की आशंका है।
चौथी आग: रात 10:43
बलजीत नगर स्थित रुद्रा फैब फैक्टरी में आग लग गई। स्थानीय लोगों ने मालिक को सूचना दी। मालिक ने दमकल को कॉल कर अवगत कराया। कच्चा कैंप में आग बुझा रही दो गाड़ियों को निकालकर वहां से बलजीत नगर में भेजा गया। जहां पर रात एक बजे तक आग पर काबू पाया गया। मालिक का लाखों रुपये का नुकसान हुआ।
पांचवीं आग: रात 01:00
चौटाला रोड स्थित गोयल इंटरप्राइजेज में संदिग्ध परिस्थितियों में आग लग गई। सूचना मिलते ही दमकल की पहले दो गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और आग पर काबू पाने का प्रयास शुरू किया। इसके बाद दो गाड़ियों को ओर भेजा गया। शुक्रवार सुबह साढ़े चार बजे तक आग पर काबू पा लिया गया।
छठी आग: रात 1:30
सनौली रोड शिव चौक स्थित नंद क्लॉथ हाउस कपड़ों की तीन मंजिला दुकान में संदिग्ध परिस्थितियों में आग लग गई। मालिक नंद और भारत सलूजा ने बताया कि दिवाली रात साढ़े आठ बजे वह दुकान बंद कर अपने घर चले गए थे। डेढ़ बजे उन्हें आग की सूचना मिली, तो वह मौके पर पहुंचे। दमकल की चार गाड़ियां मौके पर पहुंचीं। सुबह साढ़े सात बजे तक कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया गया।
सातवी आग: रात 3:26
रिसालू रोड स्थित भारद्वाज मिठाई की दुकान में सुबह करीब साढ़े तीन बजे आग लग गई। दुकान मालिक पवन कुमार ने बताया कि दुकान के ऊपर किराएदारों ने उन्हें आग की सूचना दी। वह मौके पर पहुंचे और दमकल विभाग को सूचना दी। दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और आग पर सुबह चार बजे तक काबू पा लिया गया।

पानीपत। रिसालू रोड पर स्थित मिठाई की दुकान में आग लगने के कारण जला सामान, मायूस बैठा दुकादार।- फोटो : Panipat

पानीपत। काबड़ी रोड स्थित आदिनाथ फैक्टरी में लगी आग को बुझाते हुए फायर कर्मी।- फोटो : Panipat