फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Looting from a farmer giving water in the field in the morning

भोर में खेत में पानी दे रहे किसान से लूटपाट

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 12 Jul 2021 01:45 AM IST
विज्ञापन
Looting from a farmer giving water in the field in the morning
बापौली। गांव शहरमालपुर में खेतों में पानी देते समय किसान के साथ मारपीट कर मोबाइल व नगदी लूट ली। थाना बापौली में मामले की रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन

गांव शहरमालपुर के किसान दयानंद ने बताया कि वह शनिवार रात को अपने मतरौली रोड स्थित खेतों की धान की फसल में पानी चला रहा था। इसी दौरान भोर में करीब 3:45 बजे जब वह चारपाई पर बैठा था तो मोटर साइकिल सवार तीन नौजवान पास आए और पीने के लिए पानी पूछा। वो बोला ट्यूबवेल से ले लो। तभी उन्होंने उसे दबोच लिया। एक युवक ने पास रखी कस्सी की मूंज सिर के दाहिनी तरफ मारी। इससे दाहिनी आंख पर चोट लग गई। वहीं दोनों अन्य युवकों ने उसे दबोच कर कमीज की ऊपर वाली जेब से मोबाइल व 2000 रुपये निकाल लिए और मारपीट कर फरार हो गए।

उसे सुबह सिविल अस्पताल समालखा व बाद में पानीपत उपचार के लिए ले जाया गया। इसके बाद किसान दयानंद ने थाना बापौली पुलिस को लिखित शिकायत देकर अज्ञात युवकों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। वहीं थाना बापौली पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed