{"_id":"5df2a83b8ebc3e8817371d9b","slug":"loot-crime-police-pistol-panipat-news-knl1495945","type":"story","status":"publish","title_hn":"पिस्तौल अड़ाकर लूटे 30 हजार रुपये, कार में बैठकर फरार हुए लुटेरे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पिस्तौल अड़ाकर लूटे 30 हजार रुपये, कार में बैठकर फरार हुए लुटेरे
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खादी आश्रम स्थित पंजाब नेशनल बैंक से रकम निकालकर बाहर आए युवक की कमर पर पिस्तौल सटाकर तीन बदमाशों ने 30 हजार रुपये दिनदहाड़े लूट लिए। तीनों एक कार में बैठे और बड़ी आसानी से फरार हो गए। इस मामले में पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है। सीसीटीवी फुटेज खंगाली जा रही है, हालांकि अभी तक कोई सुराग नहीं लगा है।
मूलरूप से कुशीनगर निवासी राजीव शुक्ला फिलहाल किराये पर गांव विंझौल की आसु कालोनी में संजय शुक्ला के मकान में रहते हैं। वीरवार की सुबह 10:30 बजे पंजाब नैशनल बैंक खादी आश्रम पानीपत से 30 हजार रुपये की निकासी की। रुपयों को जेब में रखा और बैंक से बाहर निकल आए। बैंक से थोड़ी दूर चलते ही तीन युवकों ने कमर पर पिस्तौल अड़ा दी। इसके साथ ही 30 हजार रुपये लूट लिए। बदमाशों ने कहा कि रकम नहीं निकाली तो जान से मार देंगे। जिसके बाद तीनों एक सफेद रंग की कार में बैठे और फरार हो गए। घबराए होने की वजह से वह कार का नंबर नहीं देख सके। जिसके बाद पुलिस कंट्रोल रूम में सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच की। सीसीटीवी फुटेज खंगालनी शुरू की। पुलिस का अनुमान है कि बदमाशों को राजीव शुक्ला के पैसे निकालकर आने की जानकारी थी। बदमाशों ने रेकी कर रखी थी। एएसआई ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है, जल्द ही बदमाशों को पकड़ लिया जाएगा।