फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Live your life by abandoning the notions of mine and mine: Muni

मेरा-मेरी का त्याग कर जीवन यापन करें : मुनि

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 19 Jul 2025 02:59 AM IST
विज्ञापन
Live your life by abandoning the notions of mine and mine: Muni
समालखा। जैन स्थानक में चातुर्मास में उपेंद्र मुनि ने प्रवचन दिए। प्रवचन सुनने के लिए आसपास के क्षेत्रों से भी श्रावक पहुंचे। मुनि ने कहा कि मनुष्य हर वस्तु को मेरी मेरी करता है परंतु मनुष्य यह नहीं सोचता की मृत्यु के महा मार्ग पर तुझे अकेला ही चलना होगा। यहां कोई स्थाई नहीं है।
विज्ञापन

कोई वस्तु उसकी स्थाई नहीं है। संसार में विदाई के वक्त मनुष्य की जुबान पर यह गीत होता है। अकेला आए अकेला जाए फिर भी इंसान मेरा मेरी करता रहता है। जब तुम्हारे जाने की बारी आएगी तब तुम जिस प्राण प्यारी पत्नी पर गर्व करते हो वह भी मृत्यु के समय विलाप करती हुई एक कोने में बैठी रहेगी और स्नेह रखने वाली मां भी दरवाजे तक छोड़ने आएगी। परिजन, मित्र केवल श्मशान तक ही साथ जाएंगे।
विज्ञापन

अगला सफर अकेले ही तय करना है। इसलिए इंसान को मेरा मेरी न करते हुए दान पुण्य धार्मिक कर्म करते हुए सादगी में अपना जीवन यापन करना चाहिए। प्रवचनों में एसएस जैन सभा के प्रधान वीर प्रकाश जैन, अश्विनी जैन, पवन जैन, संजय जैन, प्रमोद जैन, धर्मपाल, शिवकुमार, अशोक वकील जैन, त्रिलोक जैन आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

अरुण मुनि ने प्रवचन के माध्यम से दिया आत्म सुधार का संदेश : अग्रवाल मंडी जैन स्थानक में अरुण मुनि महाराज ने प्रवचन के माध्यम से आत्म सुधार का संदेश दिया। महाराज ने कहा कि हर कोई जीवन की यात्रा में कभी न कभी कोई भूल करता है लेकिन जो अपनी भूल को स्वीकार कर ले वही सच्चा साधक बनता है। प्रतिक्रमण, आत्मावलोकन और आत्म सुधार ही जैन धर्म की आत्मा हैं। भजन न केवल भक्ति का भाव जगाते हैं बल्कि जीवन के प्रति जागरूकता भी उत्पन्न करते हैं।
प्रभु की करुणा हमें यह अवसर देती है। सुधार की पहल हमें करनी होती है। आत्म सुधार से ही साधक बन सकते हैं। इसलिए सबसे पहले आत्म सुधार करना जरूरी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed