{"_id":"6a6137b18c3033b4e50d629a","slug":"lineman-attacked-with-a-sword-motorcycle-set-on-fire-panipat-news-c-244-1-pnp1012-161049-2026-07-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panipat News: लाइनमैन पर तलवार से हमला मोटरसाइकिल में लगाई आग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panipat News: लाइनमैन पर तलवार से हमला मोटरसाइकिल में लगाई आग
विज्ञापन
पानीपत। थाना पुराना औद्योगिक क्षेत्र के सिंघपुरा फीडर पर तैनात सहायक लाइनमैन के साथ तीन-चार व्यक्तियों ने तलवार से हमला कर दिया। साथ ही उनकी मोटरसाइकिल में भी आग लगा दी। लाइनमैन का आरोप है कि वह बिजली की लाइन की जांच करते हुए आरोपियों के डेरे पर पहुंचे थे। थाना पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर ली है।
लाइनमैन कुलदीप ने बताया कि वह सोमवार को अपने साथी अमित के साथ डयूटी पर तैनात थे। उसी समय किसी उपभोक्ता का फोन आया कि सिंघपुरा फीडर पर करंट है। जांच करने के बाद ही काम करना। सहायक फोरमैन दिलबाग से बात हुई तो उन्होंने भी करंट आने की बात कही। जिसके बाद वह मोटर साइकिल पर लाइन की जांच करते हुए रामजीत के डेरे पर पहुंच गए।
जहां पर उन्होंने रिंग सिस्टम को हटाया तो वहां पर काले रंग की चार गाड़ी आई और उनकी मोटरसाइकिल में टक्कर मारी। जब उन्होंने विरोध किया तो आरोपियों ने उनके साथ मारपीट शुरू कर दी और चाकू व तलवार से हमला किया। जिससे वह जान बचाकर वहां से निकल गए। लेकिन, आरोपियों ने उनकी मोटरसाइकिलों को आग लगा दी। कुलदीप ने बताया कि उन्होंने इसकी सूचना अपने उच्चाधिकारियों व थाने को दी। पुराना औद्योगिक थाना प्रभारी विनोद कुमार ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर ली है।