{"_id":"695c2cc04087c03a8a0beae7","slug":"light-sunshine-came-out-on-the-fifth-day-some-relief-was-found-panipat-news-c-244-1-pnp1007-150067-2026-01-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panipat News: पांचवें दिन निकली हल्की धूप, मिली कुछ राहत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panipat News: पांचवें दिन निकली हल्की धूप, मिली कुछ राहत
विज्ञापन
पानीपत। मौसम में पांचवें दिन सोमवार को हल्की धूप निकली। इससे अधिकतम तापमान रविवार की अपेक्षा दो और न्यूनतम तापमान एक डिग्री बढ़ा। लोगों ने चार दिन के बाद निकली हल्की धूप का पार्क व छतों पर बैठकर आनंद लिया। मौसम विशेषज्ञ ने तापमान में कमी आने की संभावना जताई है।
सोमवार को सुबह आसमान में हल्के से मध्यम कोहरा रहा लेकिन सुबह 10 बजे हल्की धूप निकलने के बाद कई दिन के बाद आसमान साफ नजर आया और लोगों ने धूप का आनंद छतों पर बैठकर लिया। सोमवार को अधिकतम तापमान दो डिग्री और न्यूनतम तापमान एक डिग्री बढ़ा। इससे अधिकतम तापमान 17 डिग्री और न्यूनतम तापमान आठ डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। हवा की रफ्तार 11 किलोमीटर प्रति घंटा रही। दोपहर बाद फिर से आसमान में कोहरा देखने को मिला जिससे ठिठुरन बढ़ी और तापमान में कमी आई।
किशनपुरा निवासी मनोज ने बताया कि कई दिन के बाद धूप सेंकने को मिली। वे जिला नागरिक अस्पताल में दवा लेने के लिए पहुंचे थे वहीं पार्क में बैठकर धूप का आनंद लिया जिससे ठिठुरन कुछ कम हुई लेकिन दोपहर बाद फिर से ठंड बढ़ी। कृषि विज्ञान केंद्र उझा के मौसम विशेषज्ञ डॉ. कुमार ने बताया कि तापमान में कमी आ सकती है। पूरा सप्ताह अधिकतम तापमान 17 डिग्री और न्यूनतम तापमान पांच से छह डिग्री के आस-पास रह सकता है। लोगों से ठंड से बचने के लिए जरूरी काम होने पर ही बाहर निकलना चाहिए।
विज्ञापन
पांचवें दिन धूप निकलने के बाद सबसे अधिक महिलाओं ने राहत ली। महिलाओं ने सर्दी में धूप न होने के चलते बंद दैनिक कार्यों को सोमवार को निपटाया। ज्योति कॉलोनी की रेशमा और कविता ने बताया कि पिछले चार दिन से धूप नहीं निकल पाई थी।