{"_id":"62967fbd0fa4a7560c3ca15e","slug":"left-parties-anger-erupted-over-inflation-demonstrated-panipat-news-knl1100599161","type":"story","status":"publish","title_hn":"वामपंथी पार्टियों ने बढ़ती महंगाई को लेकर किया रोष प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वामपंथी पार्टियों ने बढ़ती महंगाई को लेकर किया रोष प्रदर्शन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पानीपत। बेतहाशा बढ़ती महंगाई समेत विभिन्न जनसमस्याओं के विरोध में मंगलवार को वामपंथी दलों का गुस्सा फूट पड़ा। सीपीआईएम और सीपीआई ने संविधान चौक पर प्रदर्शन किया। इस दौरान जमकर नारेबाजी करते हुए महंगाई और बेरोजगारी की समस्या पर अंकुश लगाने की मांग की। अंत में राष्ट्रपति और राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन उपायुक्त के माध्यम से भेजा।
प्रदर्शन का नेतृत्व सीपीआईएम के जिला सचिव सुनील दत्त, सीपीआई के जिला सचिव पवन सैनी एडवोकेट, सीपीएम नेता जय भगवान, नवीन सपडा, कर्मवीर काबड़ी, रामकुमार यादव, सीपीआई नेता जमशेद राणा, हरपाल सिंह, भूपेंद्र ने किया। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि महंगाई ने आम आदमी की मुश्किलें बढ़ा रखी हैं लेकिन सरकार इस पर ध्यान नहीं दे रही। पेट्रोल-डीजल पर महंगाई के कारण सभी जरूरी वस्तुओं की कीमतें सातवें आसमान पर पहुंचती जा रही हैं।
प्रदर्शनकारियों की प्रमुख मांगें
1. पेट्रोलियम पदार्थों से सभी सरचार्ज और सेस वापस लिया जाए।
2. सार्वजनिक वितरण प्रणाली को मजबूत करते हुए खाद्य तेल और दालों समेत तमाम आवश्यक वस्तुओं का वितरण किया जाए।
3. सार्वजनिक वितरण प्रणाली के तहत मिलने वाले गेहूं की सप्लाई में की गई कटौती वापस ली जाए।
4. केंद्र और राज्य स्तर पर सभी सरकारी एवं सार्वजनिक निगाहों में खाली पड़े पदों को भरा जाए और सेना में खुली भर्ती तुरंत प्रभाव से की जाए।
5. मनरेगा पर बजट खर्च बढ़ाया जाए और शहरी क्षेत्रों के लिए रोजगार गारंटी कानून बनाया जाए।
6. केंद्र सरकार बेरोजगारी भत्ते के लिए कानून बनाए।