{"_id":"63711ca4396fd97029372b9f","slug":"leaders-reached-satsang-of-ram-rahim-in-panipat","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panipat: राम रहीम के वर्चुअल सत्संग नेता नतमस्तक, मेयर, 10 से ज्यादा पार्षद, विधायक और सांसद के भाई हुए शामिल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panipat: राम रहीम के वर्चुअल सत्संग नेता नतमस्तक, मेयर, 10 से ज्यादा पार्षद, विधायक और सांसद के भाई हुए शामिल
Sun, 13 Nov 2022 10:04 PM IST
भूपेंद्र सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत (हरियाणा)
Published by: भूपेंद्र सिंह
Updated Sun, 13 Nov 2022 10:04 PM IST
सार
राम रहीम के सत्संग में भाइजपाईयों के अलावा कांग्रेस से बुल्लेशाह का बेटे विपुल शाह शामिल हुए। उद्यमियों ने राम रहीम से नशा मुक्ति अभियान चलाने और समाजसेवियों ने शाह सतनाम स्कूल खोलने की मांग रखी।
विज्ञापन
बाबा के आगे नतमस्तक हुए नेता।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हत्या और यौन शोषण केस में सजा काट रहे गुरमीत राम रहीम ने रविवार को हरियाणा के पानीपत के सेक्टर 13-17 ग्राउंड में वर्चुअल सत्संग का आयोजन किया। यहां 10 हजार से ज्यादा लोग पहुंचे। सत्संग में आम नागरिक से लेकर नगर निगम पार्षद, मेयर अवनीत कौर, डिप्टी मेयर और सीनियर डिप्टी मेयर भी नतमस्तक दिखे।
विज्ञापन
मेयर, सीनियर डिप्टी मेयर दुष्यंत भट्ट, डिप्टी मेयर रविंद्र फूले समेत लगभग हर वार्ड के भाजपाई पार्षद भी सत्संग में पहुंचे। वहीं कांग्रेस की ओर से केवल बुल्लेशाह का बेटा विपुल शाह आए। वह कुछ क्षण रुककर वापस चले गए। यहां पर उद्यमियों ने उनसे शहर में नशा मुक्ति केंद्र खोलने व समाजसेवियों ने स्कूल खोलने की मांग की।
विज्ञापन
पार्षद अंजलि शर्मा समेत अन्य पार्षद पूरे कार्यक्रम में बैठे रहे और डेरा प्रमुख से बात भी की। जिला कमेटी सदस्य ईश कुमार ने बताया कि वर्चुअल सत्संग में उन्होंने देश में फैली नशे की बुराई पर प्रवचन दिया। हर दुख, दर्द, परेशानी का हल सिर्फ राम नाम ही बताया। सत्संग का नाम डेप्थ थीम पर रखा गया है। नशे के खिलाफ एकजुट होकर लड़ाई लड़ने के संदेश पर बाबा सभी से मुखातिब हुए।
विज्ञापन
डेरा प्रमुख राम रहीम ने आठ साल बाद पानीपत के लोगों से वर्चुअल सत्संग में बातचीत की। 2016 में पानीपत में सफाई अभियान चलाया गया था। जिसके बाद से राम रहीम न तो पानीपत आए और न ही वर्चुअल सत्संग हो पाई। अक्तूबर में 40 दिन की पैरोल पर आने के बाद वह वर्चुअल सत्संग के माध्यम से देश भर के लोगों से जुड़ रहा है।
अलग अलग गांवों से नशा छुड़ाने के लिए बसों में भरकर लोगों को लाया गया था, जिसका मुख्य उद्देश्य लोगों की नशे की लत छुड़ाना था। कई गांव के लोगों ने बताया कि बसों की संख्या कम पड़ गई। वहीं यूथ वीरांगना की तरफ से एक हजार कंबल और स्टेशनरी का सामान बांटा गया।
पानीपत का नाम लेते ही बजने लगे ढोल नगाड़े
जैसे ही राम रहीम ने पानीपत का नाम लिया, लोग ढोल नगाडे़ बजाने लगे और महिलाएं, बच्चे, बुजुर्ग सब नाचने लगे। इसी के साथ सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कोई राम रहीम की तस्वीर बनाकर खड़ा था तो कोई नाच रहा
उद्योगपति ने अभियान जारी रखने के लिए किया धन्यवाद
उद्योगपति विनोद खंडेलवाल ने कहा कि पानीपत की इंडस्ट्री को इस अभियान को इसकी बहुत आवश्यकता थी। हम लोग दुनिया भर के उपाय सुनते हैं, लेकिन आपके उपाय को धन्यवाद करता हूं। इस मुहिम में मेरी जो भी जरूरत होगी, मैं उसमें बढ़ चढ़कर आगे रहूंगा।
पानीपत में दो स्कूल बनवाने की मांग
यूथ वीरांगना संस्था की सदस्य बृजबाला ने कहा कि देश भर में राम रहीम के शाह सतनाम स्कूल चल रहे हैं। इसमें उनको शुरू से ही अच्छा वातावरण मिलता है। पानीपत में भी लड़के, लड़कियों के लिए दो स्कूल खोले जाएं। जिनमें जिले के बच्चे शिक्षा लेकर खेल व अन्य क्षेत्र में आगे बढ़ सकें।