फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Last chance for students for admission in UG class

यूजी कक्षा में दाखिले के लिए विद्यार्थियों को आखिरी मौका

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 18 Nov 2021 01:30 AM IST
विज्ञापन
Last chance for students for admission in UG class
पानीपत। स्नातक प्रथम वर्ष में दाखिले के लिए हरियाणा उच्चतर शिक्षा विभाग ने बड़ा फैसला लिया है। यूजी कोर्स में जिले के विभिन्न कॉलेजों में खाली पड़ी सीटों को भरने के लिए विभाग ने दोबारा से पोर्टल खोल दिया है। पहले जिन विद्यार्थियों को प्रवेश के लिए आवेदन करने का मौका नहीं मिला था, वे अब आवेदन कर सकेंगे। इससे विद्यार्थियों में खुशी का माहौल है।
विज्ञापन

उच्चतर शिक्षा विभाग द्वारा जारी पत्र के अनुसार विद्यार्थी 15 नवंबर से लेकर 21 नवंबर तक ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे, जिससे कॉलेजों में खाली पड़ी सीटों को भरा जा सकेगा। इसके बाद फिजिकल काउंसिलिंग के तहत ही मेरिट लिस्ट लगेगी और बच्चों को उसी दिन फीस भरने का समय दिया जाएगा। दाखिला प्रक्रिया 22 नवंबर तक चलेगी।
विज्ञापन

गौरतलब है कि अगस्त की शुरुआत में कॉलेजों में यूजी कोर्स में दाखिले के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू हुई थी। अक्तूबर की शुरुआत तक चली दाखिला प्रक्रिया के दौरान उच्चतर शिक्षा विभाग ने दो बार वरीयता सूची जारी की और दो बार फिजिकल काउंसिलिंग भी हुई थी। स्नातक की प्रथम वर्ष में दाखिला प्रक्रिया कुछ दिन पहले ही समाप्त हो गई थी। इसके बाद भी कॉलेजों में अलग-अलग संकायों में काफी सीट खाली बची हुई हैं। इसके चलते कॉलेज प्रबंधन ने उच्चतर शिक्षा विभाग से खाली सीटों को भरने के लिए गाइडलाइन मांगी थी। इसी के बाद उच्चतर शिक्षा विभाग ने दोबारा यूजी कोर्स में दाखिला प्रक्रिया के तहत ऑनलाइन आवेदन के लिए पोर्टल खोला है।
विज्ञापन
विज्ञापन

- विद्यार्थी 21 नवंबर तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इसके बाद फिजिकल काउंसलिंग के तहत मेरिट लिस्ट जारी की जाएगी और दाखिला सुनिश्चित किया जाएगा। जिन विद्यार्थियों ने अभी तक पंजीकरण नहीं कराया है वे अपना पंजीकरण कराकर दाखिला ले सकते हैं। - डॉ. संजूू अबरोल, प्राचार्या, राजकीय महाविद्यालय, पानीपत।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed