फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Larvae found in 24 houses, department issued notices

Panipat News: 24 घरों में मिला लार्वा, विभाग ने थमाए नोटिस

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 03 Sep 2024 07:24 AM IST
विज्ञापन
Larvae found in 24 houses, department issued notices
सनौली। सीएचसी बापौली के इंचार्ज डॉक्टर सोमबीर के निर्देशानुसार स्वास्थ्य निरीक्षक सुशील कुमार के नेतृत्व में गांव बापौली के अंतर्गत आने वाले 23 गावों में एंटी लार्वा एंड सोर्स रिडक्शन एक्टिविटी चल रही है। जिसमें 24 घरों में मच्छर का लार्वा मिलने पर संबंधित लोगों को विभाग की ओर से नोटिस दिए गए हैं।
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग के पांच अलग-अलग टीमों में तीन डाक्टरों, 48 आशा वर्कर, नौ एएनएम, पांच एमपीएचडब्ल्यू और स्वास्थ्य निरीक्षक सुपरवाइजरों द्वारा 11 हजार घरों में टीम सर्वे किया। जिसमें 24 घरों के अंदर मच्छर का लार्वा मिलने पर उन्हें नोटिस दिए गए हैं। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने गांव रगोयना खेड़ा, जलालपुर, अधमी, बापौली आदि घरों के अंदर पानी के कूलर, हौदी, गमले आदि चेक किए। लोगों को सप्ताह में एक दिन ड्राई डे मनाने के लिए प्रेरित किया गया। वही ब्लॉक के सरकारी कार्यालय में आने वाले लोगों को भी ड्राई डे के बारे में जानकारी देने के लिए कहा गया। डॉ. सोमबीर, हेल्थ स्वास्थ्य निरीक्षक सुशील कुमार ने लोगों से अपील की है कि कोई भी अपने घरों में पानी के बर्तनों को खुले न रखें। सभी बर्तनों जैसे होदी, टंकी, पानी के ड्रम, गमले आदि को ढककर रखें। ताकि मच्छर का लार्वा न हो सके। सभी बर्तनों को सप्ताह में एक बार खाली जरूर करें। बुखार होने पर अपने नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र पर जाकर मलेरिया की जांच करवाएं। इस अवसर पर सलेंद्र सिंह, रोहतास, नरेंद्र कुमार, जितेंद्र, सोनिया, सरिता, कविता व बबली मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed