{"_id":"625dc99d367ed03f036acf11","slug":"land-cleared-for-parking-arrangements-for-1800-buses-panipat-news-knl1053662126","type":"story","status":"publish","title_hn":"पार्किंग के लिए जमीन साफ,1800 बसों का इंतजाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पार्किंग के लिए जमीन साफ,1800 बसों का इंतजाम
विज्ञापन
सेक्टर 13-17 में प्रकाश पर्व को लेकर एचएसवीपी की जमीन की जेसीबी से सफाई करवाते हुए निगम कर्मचारी।
- फोटो : Panipat
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पानीपत। सेक्टर 13-17 ग्रांउड में 24 अप्रैल को आयोजित होने वाले प्रकाश उत्सव की तैयारियों के संबंध में जिला प्रशासन ने एचएसवीपी की खाली करीब 60 एकड़ जमीन को पार्किंग के लिए साफ करवा लिया है। अनुमान है कि प्रदेशभर से इस उत्सव को भाग लेने के लिए लाखों लोग आएंगे। इसके लिए करीब 1800 बसों को इंतजाम किया गया है। इसके अलावा यहां एक हजार से भी ज्यादा प्राइवेट गाड़ियां भी आएंगी।
पार्किंग स्थल में बस और गाड़ियां खड़ी होने के बाद यहां से ई-रिक्शा लोगों को बैठाकर पंडाल तक ले जाएंगी। इसी जगह पर लोगों के लिए पीने के पानी की व्यवस्था के साथ शौचालयों की व्यवस्था भी की जाएगी। इस काम की जिम्मेदारी प्रशासन और सरकार की ओर से निगम को दी गई है। कम समय रहते निगम ने मौके पर जमीन की सफाई के लिए दिन रात चार से पांच जेसीबी मशीन लगाकर सफाई करवाई है। वहीं, रोजाना निगम अधिकारी सुबह, दोपहर और शाम को कार्यक्रम स्थल का दौरा कर उच्च अधिकारियों को रिपोर्ट कर रहे हैं। अधिकारियों का कहना है कि इस भव्य कार्यक्रम में किसी भी प्रकार की कोताही या लापरवाही नहीं बरती जाएगी। कम समय में निगम की ओर से की गई तैयारियों की स्वयं उपायुक्त ने भी प्रशंसा की है।
नगर निगम आयुक्त को कहना है कि सरकार की ओर से निगम को जो जिम्मेदारी सौंपी गई हैं, निगम उन पर खरा उतर रहा है। दिन रात नगर निगम के अफसर और कर्मचारी कार्यक्रम स्थल पर मौजूद रहकर काम को पूरा करवाने पर जुटे हैं। उनका भी पूरा फोकस प्रकाश उत्सव की तैयारियों पर है। वे खुद भी कई बार कार्यक्रम स्थल का दौरा कर चुके हैं।