{"_id":"619ab8f3711cca0e6d000b8c","slug":"lakhs-stolen-in-bbmb-sub-division-panipat-news-knl90346380","type":"story","status":"publish","title_hn":"बीबीएमबी सब डिवीजन में लाखों की चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बीबीएमबी सब डिवीजन में लाखों की चोरी
विज्ञापन
बीबीएमबी सब डिवीजन से चोर लाखों रुपये कीमत का सामान चोरी कर ले गए। जेई द्वारा वर्कशॉप पर पहुंचने पर चोरी का खुलासा हुआ। आरोपियों ने बाउंड्री वॉल पर लगी कांटेदार तार काट कर सामान को बाहर निकाला और फरार हो गए। चोरों के खिलाफ जेई ने सेक्टर 29 थाना पुलिस को शिकायत दी है, जिस शिकायत पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर मामले की गहनता से जांच शुरू कर दी है।
सेक्टर 29 थाना पुलिस को दी शिकायत में बीबीएमबी कॉलोनी निवासी मुकेश कुमार ने बताया कि वह बीबीएमबी में जेई के पद पर कार्यरत हैं। बीबीएमबी यार्ड में पिछले 45 दिन से 400 केवी आइसोलेटर बदलने का कार्य चल रहा था। वह 19 नवंबर की शाम को काम खत्म करने के बाद घर चले गए थे। वह 20 नवंबर को कार्यस्थल पर पहुंचा था। वर्कशॉप के मेन गेट का ताला टूटा हुआ मिला। वह गैराज में पहुंचे तो उसका भी ताला टूटा हुआ मिला। अंदर जा कर सामान चेक किया तो 300 किलो कॉपर स्क्रैप, 500 किलो कॉपर कंट्रोल केबल चोरी मिली । इसके अलावा 600 किलो वजन के 24 इसोलेटर भी चोरी मिले। जिसके बाद उन्होंने पुलिस कंट्रोल रूम में सूचना दी, जिस सूचना पर सेक्टर-29 थाना पुलिस मौके पर पहुंची और कार्रवाई शुरू की।
कांटेदार तार काटकर बाहर निकाला सामान
जेई ने बताया कि जब उन्होंने छानबीन की तो बाउंड्री पर लगी कांटेदार तार कटी हुई मिली। आरोपियों ने गांव सिवाह की तरफ की बाउंड्री की तार काटकर सामान को बाहर निकाला और फरार हो गए। दीवार के पास जूतों के निशान मिले हैं।
विज्ञापन
- खेतों में मिले वाहन के टायर के निशान
जेई ने बताया कि उन्होंने बाहर जाकर छानबीन की । दीवार के साथ लगते खेत में टायर के निशान मिले हैं। आशंका है कि आरोपी गाड़ी लेकर आये थे और उसी में सामान चोरी कर फरार हो गए।
वर्जन:
जेई की शिकायत पर अज्ञात आरोपियों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में केस दर्ज कर लिया गया है, आरोपियों की तलाश की जा रही है , जल्द ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
- अंकित कुमार, सेक्टर 29 थाना प्रभारी।