{"_id":"626ef587ebec6c5df149a0f4","slug":"labor-day-workers-and-employees-organizations-took-out-procession-panipat-news-knl1067906164","type":"story","status":"publish","title_hn":"मजदूर दिवस पर मजदूर व कर्मचारी संगठनों ने शहर में निकाला जुलूस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मजदूर दिवस पर मजदूर व कर्मचारी संगठनों ने शहर में निकाला जुलूस
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पानीपत। अंतरराष्ट्रीय मजदूर दिवस के अवसर पर सीटू कार्यालय गीता कॉलोनी में रविवार को मई दिवस के शहीदों को याद करते हुए झंडा फहराया गया। इस दौरान सभा आयोजित कर मजदूरों ने संकल्प लिया कि हम देश की एकता, अखंडता की रक्षा करेंगे। सांप्रदायिक ताकतों के खिलाफ संघर्ष तेज करेंगे, मजदूरों के अधिकारों की रक्षा करेंगे। सीटू राज्य सचिव सुनील दत्त और पानीपत के समाजसेवी प्रगतिशील विचार से जुड़े राम मोहन राय ने संयुक्त रूप से झंडा फहराया और सभा को संबोधित किया।
शहर में मजदूर, कर्मचारी संगठनों ने जुलूस निकाला। जुलूस का नेतृत्व सीटू राज्य सचिव सुनील दत्त, इंडस्ट्रियल वर्कर यूनियन के प्रधान गुलाब सिंह, महासचिव जय भगवान, सर्व कर्मचारी संघ हरियाणा के जिला प्रधान कश्मीर सिंह, सचिव अमरीश त्यागी, उपप्रधान राजपाल, अखिल भारतीय किसान सभा के जिला संयोजक डॉ. सुरेंद्र मलिक, आंगनबाड़ी वर्कर्स एंड हेल्पर्स यूनियन की जिला प्रधान कमला बिंझौल, शहरी प्रधान प्रभादेवी, मिड-डे मील वर्कर यूनियन की जिला प्रधान निर्मला अहलावत, आंगनवाड़ी नेता रीटा ठाकुर, सीटू नेता रामकुमार यादव, एस खान, नवीन सपड़ा आदि ने किया।
मई दिवस के शहीदों को श्रद्धांजलि देते हुए कहा कि एक मई 1886 को अमेरिका के शिकागो शहर में पहली बार मजदूर दिवस मनाया गया। जुल्म और अन्याय के खिलाफ फिर पूरी दुनिया में जनता ने शोषण के खिलाफ संघर्ष तेज किया और आज तक एक मई को पूरी दुनिया में मजदूर दिवस के रूप में मनाया जाता है।