{"_id":"3a56749977499d40f0a4694ef542978b","slug":"klayt-petrol-pump-was-attacked-by-two-masked-man","type":"story","status":"publish","title_hn":"लुटने से बच गया पेट्रोलपंप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लुटने से बच गया पेट्रोलपंप
कैथ्ाल
Updated Tue, 08 Oct 2013 10:50 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरियाणा के जिले कैथल में कलायत से मटौर रोड पर स्थित सौरभ फिलिंग स्टेशन पर सोमवार देर रात नकाबपोशों धावा बोला। लूट के इरादे से नकाबपोशों ने फायरिंग भी की लेकिन हमलावर पंप पर ड्यूटी दे रहे युवकों के चलते अपनी मंशा में कामयाब नहीं हुए। फायरिंग में कोई हताहत नहीं हुआ और लूट होने से बच गई।
पुलिस ने मौके से 12 बोर के 64 एमएम के 3 जिंदा कारतूस, एक पेटी, हवाई चप्पलें, प्रयोग किए गए 2 कारतूसों में से एक का बुलेट कैप बरामद किया है।
सुबह डॉ. कुलविंद्र सिंह के नेतृत्व में मौके पर पहुंची एफएसएल की टीम ने वारदात के साक्ष्य जुटाए। पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन आरंभ कर दी है।
पेट्रोल पंप के मालिक एडवोकेट राजेंद्र कुमार ने बताया कि बीती रात सोमवार को उनके पेट्रोल पंप पर काम करने वाले दो कर्मचारी सुरेंद्र व विनोद पंप पर ड्यूटी दे रहे थे।
पंप पर पाले हुए कुत्तों के लगातार भौंकने की आवाज पर उन्होंने बाहर तो देखा कि पेट्रोल पंप पर लगे जनरेटर के पास बंदूक से लैस दो नकाबपोश खड़े थे।
दोनों कर्मचारी नकाबपोशों को देख शोर मचाते हुए सड़क के पार मटौर के सरपंच के खेतों में बने डेरे की तरफ मदद के लिए भागे। इसी दौरान नकाबपोशों ने दो बार फायरिंग की।
विज्ञापन
डेरे में से कुछ लोग विनोद की मदद के लिए निकल आए व नकाबपोशों को ललकारा जिस पर दोनों नकाबपोश बाजरे के खेत में घुस गए। उन्होंने बताया कि दोनों नकाबपोशों ने अपने चेहरे काले कपड़े से ढक रखे थे और दोनों ही नाटे कद के थे। एक नकाबपोश ने कुर्ता पायजामा पहन रखा और दूसरा नकाबपोश पैंट कमीज पहने हुए था।
गोली चलने से पूरे क्षेत्र में भय का माहौल पैदा हो गया। खेतों में सोने के लिए आए किसान भी मौके पर पहुंच गए। राजेंद्र ने बताया कि उनके कर्मचारी विनोद व सुरेंद्र ने उन्हें फोन करके मामले की जानकारी दी सूचना पाकर पुलिस टीम रात में ही मौके पर पहुंच गई।
राजेंद्र एडवोकेट ने बताया कि पूरी रात खुला रहने वाला उनका पेट्रोल पंप अभी निर्माणाधीन है। यह चारों ओर से खुला ही है।
पुलिस की भूमिका पर जताया क्षोभ
पंप के मालिक राजेंद्र एडवोकेट ने रात को मौके पर पहुंची पुलिस कार्रवाई पर रोष जताते हुए कहा कि पुलिस ने मौके पर पहुंचने पर लुटेरों को काबू करने के कोई प्रयास नहीं किए उल्टे उन के कर्मचारियों को ही धमकाना शुरू कर दिया।
उन्होंने कहा कि रात में पुलिस ने इस मामले में कोई कार्यवाई नहीं की। जब उन्होंने सुबह आईजी करनाल को मामले की जानकारी दी तो पुलिस हरकत में आई। उन्होंने कहा कि जो भी कारतूस या अन्य सामान मौके से बरामद हुआ है वह उनके कर्मचारियों ने ही ढूंढा है।
सुरक्षा की गुहार लगाई
पेट्रोल पंप के मालिक राजेंद्र एडवोकेट ने सुरक्षा की मांग करते हुए कहा कि उनका पंप कलायत से मटौर वाले मार्ग पर सुनसान जगह पर है और रात्रि में भी खुला रहता है।
उन्होंने कहा कि इस तरह की वारदात की पुनरावृत्ति न हो इसके लिए सुरक्षा की आवश्यकता है।
साक्ष्यों के आधार पर होगी कार्रवाई
एफएसएल टीम के एएसएसओ डॉ. कुलविंद्र सिंह ने कहा कि उनकी टीम ने मौके से साक्ष्यों को जुटाया है और हालात की समीक्षा की है। साक्ष्यों की जांच के आधार पर ही अगली कार्रवाई होगी।
उन्होंने कहा कि उनकी टीम ने मौके से 3 जिंदा कारतूस व एक बुलेट कैंप भी बरामद किया है। कलायत थाना प्रभारी शुक्रपाल सिंह ने बताया कि साक्ष्यों के आधार पर कलायत पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
पिछले सप्ताह भी जाखौली गांव में पेट्रोल पंपर से युवकों ने फायरिंग करते हुए 2 लाख रुपये लूट लिए थे। इस मामले में भी पुलिस अभी तक लूटेरों को पकड़ने में नाकाम रही है। थाना तितरम प्रभारी ओमप्रकाश ने कहा कि पुलिस लुटेरों की तलाश कर रही है।