{"_id":"61c4d27ddc0d83055307b2bb","slug":"kishore-was-thrown-from-the-third-floor-on-protest-against-the-abuse-he-died-panipat-news-knl937461179","type":"story","status":"publish","title_hn":"गालीगलौज के विरोध पर किशोर को तीसरी मंजिल से फेंका, जान गई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गालीगलौज के विरोध पर किशोर को तीसरी मंजिल से फेंका, जान गई
विज्ञापन
पानीपत। सूरज। फाइल फोटो।
- फोटो : Panipat
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पानीपत। आरके पुरम में बुधवार रात करीब दो बजे एक 15 वर्षीय किशोर को दोस्त ने तीसरी मंजिल से फेंक दिया। अस्पताल में इलाज के दौरान किशोर की मौत हो गई। किशोर ने मौत से पहले पिता को बताया था कि झगड़ा होने पर दोस्तों से उसे पीटा। फिर छत से फेंक दिया। मॉडल टाउन पुलिस ने पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया है। पिता के बयान के आधार पर पुलिस ने एक दोस्त के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
मूलरूप से बिहार के जिले भागलपुर निवासी धर्मेंद्र सिंह ने बताया कि परिवार समेत जाटल रोड स्थित आरके पुरम कॉलोनी में रहते हैं। मकान के प्रथम मंजिल पर वह और तीसरी मंजिल पर यूपी के चनेमा कोट निवासी मोहित रहता है। वह 15 वर्षीय बेटे सूरज का दोस्त है। बेटा बुधवार देर रात मोहित और उसके दोस्त विशाल के पास गया था। देर रात करीब दो बजे कुछ गिरने की आवाज सुनाई दी। वह पत्नी मंजू के साथ बाहर आए तो सूरज खाली प्लाट में खून से लथपथ मिला। सूरज ने बताया कि मोहित और विशाल ने पहले नशा किया, फिर गालीगलौज का करने लगे। विरोध करने पर उसे पीटा और फिर मोहित ने छत से धक्का दे दिया। सूरज ने वीरवार की सुबह चार बजे अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया।
मोहित और विशाल को पुलिस को सौंपा, पूछताछ जारी
किशोर के पिता धर्मेंद्र सिंह ने बताया कि आरोपी मोहित और विशाल दोनों डीजे का काम करते हैं। बेटे के बताने के बाद पुलिस कंट्रोल रूम को सूचना दी थी। पुलिस के आने पर दोनों आरोपियों को हवाले कर दिया गया था। पिता का आरोप है कि आरोपी नशा करते हैं। वारदात के वक्त भी नशा कर रहे थे।
विज्ञापन
पांच भाई और दो बहनों में चौथे नंबर का था सूरज
पिता धमेंद्र ने बताया कि वह मकान तोड़ने का ठेका लेते हैं। उनके पांच बेटे और दो बेटी हैं। सूरज उसका चौथे नंबर का बेटा था, जो घर पर ही रहता था। सूरज के भाई राहुल का कहना है कि आरोपी युवक अक्सर मकान में शराब पीकर उत्पात मचाते थे।
शव का पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया है, पिता के बयान पर आरोपी मोहित के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है, मामले की गहनता से जांच की जा रही है, जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
- इंस्पेक्टर योगेश कुमार, मॉडल टाउन थाना प्रभारी

पानीपत। सिविल अस्पताल में पहुंचे मृतक सूरज के परिजनों से पुछताछ करते हुए डीएसपी संदीप व अन्य।- फोटो : Panipat