फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Kiran in speech and Pritam won in song competition

भाषण में किरण और गीत प्रतियोगिता में प्रीतम ने बाजी मारी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 24 Dec 2021 01:33 AM IST
विज्ञापन
Kiran in speech and Pritam won in song competition
पानीपत। गुरू ब्रहमानंद स्कूल में आयोजित हॉकी टूर्नामेंट के दौरान खिलाड़ियों के साथ मौजूद अतिथि - फोटो : Panipat
पानीपत। आर्य वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय परिसर में स्वामी श्रद्धानंद के 95वें बलिदान दिवस पर वीरवार को प्रदेश स्तरीय भाषण एवं गीत प्रतियोगिता समारोह का आयोजन किया गया। इसमें 10 समूह ने भाग लिया। भाषण प्रतियोगिता में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय कृष्णपुरा की किरण प्रथम, आर्य वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय के वरुण आनंद द्वितीय और आर्य बाल भारती स्कूल की लवली तृतीय स्थान पर रहीं। इसी प्रकार गीत प्रतियोगिता में आर्य वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय के प्रीतम सिंह प्रथम, आर्य गर्ल्स पब्लिक स्कूल की याची द्वितीय और आर्य बाल भारती स्कूल की नैंसी तृतीय स्थान पर रहीं।
विज्ञापन

समारोह की मुख्य अतिथि सांसद संजय भाटिया की पत्नी अंजू भाटिया ने कहा कि यह देश महान राष्ट्रभक्त संन्यासियों का सदैव ऋणी रहेगा, जिन्होंने अपना जीवन स्वाधीनता, स्वराज्य स्थापना, शिक्षा तथा वैदिक धर्म के प्रचार प्रसार के लिए समर्पित किया। आर्य वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय प्रबंधक समिति के प्रधान मास्टर दिलीप सिंह आर्य ने कहा कि इस कार्यक्रम के जरिए स्वामी विरजानंद, स्वामी दयानंद, स्वामी श्रद्धानंद और संरक्षक आचार्य बलदेव जैसे संन्यासियों को याद किया है। जिन्होंने वैदिक धर्म और वेदों के प्रचार प्रसार में अपना जीवन समर्पित किया।
विज्ञापन

समारोह के विशिष्ट अतिथि भाजपा नेता पंकज शर्मा, समाजसेवी शशि शर्मा, जिला रेडक्रॉस के उपाधीक्षक एवं चाइल्डलाइन के निदेशक विनोद कुमार, अतिविशिष्ट अतिथियों में प्राचार्य राजेश कुमार, पूर्व हेडमास्टर राममेहर आर्य शामिल रहे। आर्य समाज काबड़ी के उप प्रधान ओमदत्त आर्य और अशोक आर्य विशेष अतिथि के रूप में मौजूद रहे। समारोह की अध्यक्षता आर्य वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय प्रबंधक समिति के प्रधान मास्टर दिलीप सिंह आर्य ने की। प्राचार्य मनीष घनगस ने विद्यालय की प्रगति रिपोर्ट प्रस्तुत की और स्कूल प्रबंधक रामपाल सिंह ने आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम के संयोजक भजन उपदेशक प्रमोद चोपड़ा ने मंच संचालन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

गुरु ब्रह्मानंद स्कूल ने जीता हॉकी मैच
पानीपत। गुरु ब्रह्मानंद वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में गुरु ब्रह्मानंद की जयंती पर जिला स्तरीय हॉकी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें जिले की छह टीमों ने हिस्सा लिया। अंडर-17 में पहला मैच गुरु ब्रह्मानंद स्कूल और चंदन बाल विकास स्कूल के बीच हुआ। इसमें चंदन बाल विकास 1-0 से विजयी रहा।

अंडर-19 लड़कों में पहला मैच गुरु ब्रह्मानंद स्कूल और चंदन बाल विकास के बीच हुआ। इसमें गुरु ब्रह्मानंद स्कूल 3-2 से विजयी रहा। इन मैचों में रेफरी की भूमिका पवन कुमार, सुरेंद्र कुमार, सोनिया रानी ने निभाई। प्रधानाचार्य सुनीता सिंह एवं रविंद्र कुमार ने अंडर-17 और अंडर-19 की टीम को पुरस्कृत किया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed