फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   killer's helper arrested

हत्यारोपियों की मदद करने वाला काबू

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 12 Jan 2022 01:45 AM IST
विज्ञापन
killer's helper arrested
समालखा (पानीपत)। गांव चुलकाना में 22 दिसंबर हुई रॉकी की हत्या मामले में सीआईए-2 ने चार जनवरी को को गांव चुलकाना निवासी आशीष सुशील और सोनू को गिरफ्तार किया था। दोनों को पुलिस ने समालखा अड्डे से गिरफ्तार किया था। आरोपियों ने पुरानी रंजिश में रॉकी की हत्या थी। इन दोनों आरोपियों की मदद करने के आरोप में पुलिस ने मंगलवार को गांव के ही अमित उर्फ मित्ता को गिरफ्तार कर लिया है। अमित ने दोनों आरोपियों की आर्थिक मदद कर इन्हें फरार किया था। पुलिस ने तीनों आरोपियों को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया है।
विज्ञापन

सीआईए-2 प्रभारी वीरेंद्र सिंह ने बताया कि 22 दिसंबर को गांव चुलकाना निवासी नीरज उर्फ रॉकी अपने दोस्त प्रदीप के पशुबाड़े में बैठा था। उसी समय उसके साथ दोस्त पंकज, अर्पित, अमन, कुलदीप और प्रदीप मौजूद थे। बाइक पर आए दो नकाबपोश युवकों ने रॉकी पर गोलियां बरसा दी थीं। इसमें रॉकी गंभीर रूप से घायल हो गया था। दोस्तों ने उसे पानीपत के निजी अस्पताल में दाखिल कराया, जहां उसकी मौत हो गई थी। पुलिस ने नीरज के भाई धीरज की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया था। करीब 15 दिन बाद पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया था। इसके बाद अब मंगलवार को इनकी मदद करने में अमित को पुलिस ने दबोचा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed