फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Khushi Agarwal of Haryana secured ninth rank in CLAT

CLAT: हरियाणा की खुशी ने जमाई धाक, देश में नवीं और प्रदेश में पहली रैंक हासिल की 

Sun, 26 Jun 2022 02:36 AM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Sun, 26 Jun 2022 02:36 AM IST
सार

पानीपत की खुशी अग्रवाल बेंगलुरु के कॉलेज में दाखिला लेकर बीएएलएलबी करेंगी। खुशी ने देश में नवीं और हरियाणा प्रदेश में पहली रैंक हासिल की है।

विज्ञापन
Khushi Agarwal of Haryana secured ninth rank in CLAT
खुशी को मिठाई खिलाकर बधाई देते परिजन। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

रिटायर्ड जज के सामाजिक सम्मान से प्रभावित गोशाला मंडी में रहने वाली खुशी अग्रवाल ने कॉमन लॉ एडमिशन टेस्ट (CLAT) में देश में 9वीं रैंक हासिल की है। जबकि हरियाणा में उनकी पहली रैंक आई है। उन्होंने बताया कि एक रिटायर्ड जज का रुतबा देख उन्होंने लॉ की पढ़ाई चुनी। 

विज्ञापन


सेंट मेरी स्कूल की छात्रा रह चुकी खुशी के 10वीं में 99 प्रतिशत अंक आने पर ही उन्होंने जज बनने का लक्ष्य निर्धारित किया था। इसके बाद उन्होंने एसडीवीएम स्कूल में दाखिला लिया। साथ ही कोचिंग और सीएलएटी परीक्षा पर फोकस रखा। डेढ़ वर्ष तक कॅरिअर गाइडेंस पर कोचिंग लेने के बाद कॉमन लॉ एडमिशन टेस्ट के अपने पहले प्रयास में ही ऑल इंडिया नवीं रैंक हासिल की। खुशी ने बताया कि उनके पड़ोस में रिटायर्ड जज एलएन जिंदल रहते थे। सभी उनका सम्मान करते थे। उनका रुतबा देखकर मैंने भी जज बनने की ठान ली थी। 
विज्ञापन

 
दादा ने कहा था- रुपये नहीं इज्जत और रुतबे के लिए नौकरी करना
खुशी ने बताया कि उनके दादा रिटायर्ड ब्लॉक एजुकेशन ऑफिसर रामकुमार गोयल ने उन्हें दो वर्ष पहले समझाया था कि बेटी नौकरी रुपये के लिए कभी मत करना। नौकरी लोगों की सेवा, इज्जत और रुतबे के लिए करना। खुशी के पिता योगेश गोयल की इलेक्ट्रॉनिक पार्ट्स की दुकान है। उन्होंने बताया कि बेटी रोज 12 घंटे पढ़ती थी। उन्हें उम्मीद थी कि वह टॉप-10 में जरूर आएगी। अब बेंगलुरु में पढ़ाई के लिए भेजेंगे। रविवार को एलईटी की परीक्षा भी देगी, जिससे दिल्ली के विश्वविद्यालय में नंबर आएगा। खुशी की मां निशा गोयल ने कहा कि उनकी बेटी की मेहनत रंग लाई है। खुुशी के भाई राघव गोयल ने बताया कि खुशी को मेहनत का फल मिला। 
विज्ञापन
विज्ञापन


छात्रा की उपलब्धि पर एसडीवीएम स्कूल में खुशी  
पानीपत। खुशी के कॉमन लॉ एडमिशन टेस्ट में परचम फहराने पर एसडीवीएम स्कूल प्रबंधन गदगद रहा। विद्यालय के चेयरमैन सतीश चंद्रा, वाइस चेयरमैन राजीव गर्ग, सेक्रेटरी नरेश कुमार गोयल, ऑडिटर संजय सिंगला एवं प्रधानाचार्या डॉ. अनु गुप्ता ने कहा कि कोविड काल के मुश्किल हालात में भी विद्यालय के बच्चों ने हर क्षेत्र में अपने कौशल का लोहा मनवाया। बता दें कि एसडी विद्या मंदिर स्कूल हुडा की 12वीं कक्षा की कला संकाय की छात्रा खुशी अग्रवाल ने क्लैट में पूरे देश में नवीं और प्रदेश में प्रथम स्थान प्राप्त किया है। खुशी ने 150 अंकों की परीक्षा में 112.75 अंक प्राप्त किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed