फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Khokho team won gold and football team won silver medal in CATC-149 camp

सीएटीसी-149 कैंप में खोखो टीम ने स्वर्ण और फुटबॉल टीम ने जीता रजत पदक

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 23 Jun 2022 02:15 AM IST
विज्ञापन
Khokho team won gold and football team won silver medal in CATC-149 camp
पानीपत। एसडी पीजी कॉलेज के एनसीसी कैडेटों ने 12 एनसीसी बटालियन सोनीपत की ओर से आयोजित सीएटीसी-149 कैंप में शानदार प्रदर्शन किया। खोखो प्रतियोगिता के फाइनल में कॉलेज के सीनियर डिवीजन कैडेट्स ने आर्य कॉलेज पानीपत को पछाड़कर स्वर्ण पदक हासिल किया। फुटबॉल टीम ने दूसरा स्थान हासिल कर रजत पदक जीता।
विज्ञापन

पब्लिक स्पीकिंग में कैडेट सौरभ और फायरिंग में कैडेट अभिषेक ने 3.5 सेंटीमीटर का गोला बनाकर चौथा स्थान हासिल किया। क्विज में भी सौरभ और इन्नु की टीम का प्रदर्शन उत्कृष्ट रहा। सीएटीसी कैंप में पानीपत, सोनीपत, इसराना, गोहाना और खानपुर के 12 विभिन्न कॉलेजों से आए लगभग 600 कैडेट्स ने हिस्सा लिया, जिसमें एसडी कॉलेज के कैडेट्स का प्रदर्शन शानदार रहा। विजेता कैडेट्स का कॉलेज पधारने पर एसडी कॉलेज प्रबंध कारिणी के प्रधान पवन गोयल, प्राचार्य डॉ. अनुपम अरोड़ा, एनसीसी ऑफिसर लेफ्टिनेंट डॉ. बलजिंदर सिंह, डॉ. एसके वर्मा और स्टाफ सदस्यों ने स्वागत किया। सीएटीसी-149 कैंप का आयोजन 12वीं हरियाणा एनसीसी बटालियन सोनीपत के कमांडिंग ऑफिसर कर्नल अनिल यादव और लेफ्टिनेंट कर्नल अनुज मान के मार्गदर्शन में हुआ। अंतिम दिन दोनों अधिकारियों ने विजेता कैडेट्स को सम्मानित किया। कंबाइंड एनुअल ट्रेनिंग कैंप (सीएटीसी) में भागलेना सभी कैडेट्स के लिए अनिवार्य होता है क्योंकि इसमें भाग लिए बिना कैडेट्स एनसीसी की सी सर्टिफिकेट परीक्षा में भाग नहीं ले सकते हैं। एसडी कॉलेज प्रधान पवन गोयल ने कहा कि एनसीसी में कन्याओं की भागीदारी को लेकर अब अभिभावकों की सोच में जबरदस्त बदलाव आया है। प्राचार्य डॉ. अनुपम अरोड़ा ने कहा कि पढ़ाई के साथ दूसरी गतिविधिओं के बिना भी जीवन अधूरा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed