{"_id":"63a0cbeee00a993ba34d9b5a","slug":"khelo-india-games-trials-on-22-and-23-december-panipat-news-knl131144845","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panipat News: 22 और 23 दिसंबर को होंगे खेलो इंडिया गेम्स के ट्रायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panipat News: 22 और 23 दिसंबर को होंगे खेलो इंडिया गेम्स के ट्रायल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पानीपत। खेलो इंडिया यूथ गेम्स के लिए 22 और 23 दिसंबर को ट्रायल होंगे। इनमें वॉलीबॉल, कबड्डी और फुटबॉल सहित चार स्पर्धाओं के लिए ट्रायल का आयोजन पंचकूला, रोहतक और गुरुग्राम में विभिन्न स्थानों पर किया जाएगा। ट्रायल देने वाले खिलाड़ियों को आधार कार्ड, दसवीं की मार्कशीट को साथ लेकर जाना अनिवार्य है। अबकी बार खेलो इंडिया का आयोजन मध्यप्रदेश में होना तय हुआ है।
जिला खेल एवं युवा कार्यक्रम अधिकारी कुलदीप सिंह रेढू ने बताया कि ट्रायल की जो तिथि निर्धारित कि गई है उसके अनुसार 22 दिसंबर को वॉलीबॉल (लड़कों) की और 23 दिसंबर को वालीबाल (लड़कियों) की ट्रायल का आयोजन ताऊ देवीलाल स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स पंचकूला में किया जाएगा। 22 दिसंबर को कबड्डी, भारोत्तोलन में भारवर्ग अंडर -70 (लड़कों) और 23 दिसंबर को कबड्डी, भारोतोलन में भारवर्ग अंडर-70 (लड़कियों)की ट्रायल का आयोजन सर छोटू राम स्टेडियम रोहतक में किया जाएगा।
इसके अलावा 22 दिसंबर को फुटबाल की ट्रायल का आयोजन राजीव गांधी स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स गुरुग्राम में किया जाएगा। ट्रायल देने वाले खिलाड़ियों को ट्रायल के लिए आधार कार्ड, दसवीं की मार्कशीट को साथ लेकर जाना अनिवार्य है। उन्होंने बताया कि इन चारों स्पर्धाओं के लिए ट्रायल देने वाले सभी खिलाड़ी चयनित स्थान पर निर्धारित समय पर पहुंच कर दस्तक देंगे।