फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Kaushal was involved in criminal activities for two years

Panipat News: दो साल से आपराधिक वारदात में शामिल था काैशल

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 17 Dec 2024 02:05 AM IST
विज्ञापन
Kaushal was involved in criminal activities for two years
पानीपत। डाहर गांव का कौशल लगभग दो साल से आपराधिक वारदात में शामिल है। उस पर कई आपराधिक मामले दर्ज हैं। वह गांव डाहर में दिसंबर 2022 में जोगेंद्र नंबरदार पर हुए जानलेवा हमला करने वाले गिरोह से भी कौशल जुड़ा हुआ है। जोगेंद्र पर रात को 20 राउंड फायरिंग हुई थी। इस बात का भी शक जाहिर किया जा रहा है कि कौशल लॉरेंस गैंग से जुड़ा है।
विज्ञापन

कौशल से परिवार भी परेशान है। वह अक्तूबर के अंतिम सप्ताह से ही घर से लापता है। कुछ दिन पहले उसके पिता ने उसकी हरकतों से परेशान होकर उसको बेदखल भी किया है। अब सीआईए वन की टीम इन तमाम पहलुओं पर जांच कर रही है।
विज्ञापन

कौशल ने सिल्लू के नाम से मिट्ठन स्वीट्स के मालिक से रंगदारी मांगी थी। अब पुलिस ने कौशल के साथी प्रिंस को भी गिरफ्तार किया है। सीआईए वन को इनपुट मिले थे कि कौशल 12 बजे बिशन स्वरूप कॉलोनी के शिव मंदिर पार्क में आएगा। वह पार्क में आया और यहां अपने चार दोस्तों के साथ ताश खेलने लगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीआईए की 12 सदस्यीय टीम दो गाड़ियों में पार्क के पास पहुंची। टीम यहां दो दो की टुकड़ी में बंट गई। सब इंस्पेक्टर राजकुमार मुख्य सड़क वाले गेट से अपनी टीम के सदस्य के साथ अंदर गए। बाकी के सदस्यों ने पार्क के अन्य दिशाओं से दबिश दी। कौशल यहां अपने गांव के ही दोस्त प्रिंस के साथ बैठा था। यहां कौशल व प्रिंस ने उनकी तरफ सादे कपड़ों में लोगों को आते देखा तो वह समझ गए। वह उठकर भागने लगे। पुलिस ने पीछा किया तो उन्होंने पुलिस पर फायरिंग कर दी।

प्रत्यक्षदर्शी शौंदापुर गांव निवासी ने व्यक्ति ने बताया कि आरोपी पुलिस पर गोली चलाते हुए भाग रहा था। पुलिस की ओर भी गोलियां चलाई गई थीं। जब आरोपी मुख्य सड़क के गेट की ओर भाग रहा था तो पुलिस के दो जवानों ने उसको पकड़ लिया। यहां गेट की जेब्रा क्राॅसिंग में एसआई के पैर में गोली लगी। पुलिस ने पार्क से चार युवकों को हिरासत में लिया था। गोलियां चलने की आवाज से पूरी बिशनस्वरूप कॉलोनी में हड़कंप मच गया। मुख्य सड़क पर जाम लग गया। पुलिस यहां से आरोपियों को अपने साथ ले गई। वारदात के वक्त पार्क में 10-15 युवक थे। यहां वह युवक बैठे थे जो कोचिंग सेंटर में आते हैं। सीआईए वन प्रभारी दीपक कुमार ने बताया कि आरोपी कौशल किस गैंग से जुड़ा है। इन पहलुओं की जांच की जाएगी। फिलहाल एसआई का अस्पताल में इलाज चल रहा है। जल्द मामले का खुलासा किया जाएगा। दोनों को मंगलवार को कोर्ट में पेश करेंगे। -संबंधित खबर मुख्य संस्करण में
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed