फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Katra, Punjab and Delhi routes closed

Panipat News: कटरा, पंजाब और दिल्ली के रूट बंद, बसों को लेकर यात्रियों की बढ़ी परेशानी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 15 Feb 2024 04:43 AM IST
विज्ञापन
Katra, Punjab and Delhi routes closed
पानीपत। रोडवेज के पानीपत डिपो ने कटारा, पंजाब और दिल्ली के करीब दस रूटों को बंद कर दिया है। डिपो अधिकारियों ने किसानों के दिल्ली कूच को देखते हुए नए ट्रैफिक डायवर्जन लागू करने के बाद यह कदम उठाया है। पंजाब व कटरा के सभी रूट बंद कर दिए हैं। दिल्ली चंडीगढ़ के बीच भी बसों को नहीं चलाया जा रहा। ऐसे में यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

पानीपत रोडवेज डिपो से कटरा, पंजाब के अमृतसर, लुधियाना, पटियाला, डेरा ब्सास के रूट को बुधवार को बंद कर दिया है। इसके अलावा चंडीगढ़ और दिल्ली के रूट की बसों को बंद कर दिया गया है। यात्री पूरा दिन नए बस स्टैंड और टोल प्लाजा पर बसों का इंतजार करते रहे। दिन के समय यात्रियों को बस मिल गई, लेकिन शाम के बाद इक्का दुक्का बस भी नहीं मिली। जिसके चलते यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा। पानीपत के अलावा दूसरे डिपों की भी बस न चलने से यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा। पानीपत से गोहाना, रोहतक व झज्जर जाने वाले यात्रियों को निजी वाहनों को सहारा लेना पड़ा। अलवर, जयपुर और वृंदावन रूट की बसों को केएमपी से निकाला जा रहा है।
विज्ञापन

लोकल रूटों पर भी बढ़ी मुश्किल
पानीपत डिपो की 50 बसों को रेवाड़ी भेजा गया है। वीरवार को 30 बसों को जिले में खंड स्तर पर भेजा जाएगा। इन बसों को 16 फरवरी को रेवाड़ी भेजा जाएगा। इन सबके चलते यात्रियों की अगले दो दिन मुश्किल बढ़ सकती हैं। जींद, हिसार, सफीदों के अलावा गोहाना, रोहतक व सोनीपत रूट पर भी अपेक्षाकृत बसें नहीं मिल पा रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

वर्जन :
लंबे रूट की बसों के चालकों को आगे जाने का रास्ता नहीं मिल पाता। इन सबके चलते पानीपत डिपो के कुछ रूट प्रभावित हैं। पंजाब व कटरा में बस नहीं जा रही है। कुछ रूटों पर बसों को भेजा जा रहा है।
पंकज पूनिया, यातायात प्रबंधक, रोडवेज डिपो पानीपत।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed