फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Karnal's mason was held hostage and beaten for two days

करनाल के राजमिस्त्री को दो दिन तक बंधक बनाकर पीटा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 23 Sep 2021 01:47 AM IST
विज्ञापन
Karnal's mason was held hostage and beaten for two days
पानीपत। गांव सौंधापुर चौक पर ठेके से शराब खरीद रहे राजमिस्त्री का अपहरण कर दो दिन तक बंधक बनाकर पीटा गया। पीड़ित ने बताया कि उसने एक आरोपी की पत्नी से शादी कर ली है। जिस रंजिश में आरोपियों ने उस पर हमला किया। मारपीट से पीड़ित की हालत खराब हुई तो आरोपी उसे छोड़कर फरार हो गए। वह किसी तरह छूटकर घर पहुंचा। वहां से जीजा के साथ पुराना औद्योगिक थाना पुलिस को शिकायत दी। पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। उन्हें कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन

करनाल के गांव शाहपुर निवासी मोनू ने बताया कि वह राजमिस्त्री है। एक साल पहले उसके पास सौंधापुर निवासी धमेंद्र की पत्नी काम करती थी। उनका प्रेम प्रसंग चला, जिसके बाद उन्होंने भागकर शादी कर ली थी। शादी के बाद वह करनाल में रहते थे, जबकि पत्नी के बच्चे पहले पति के पास ही रहते थे। पत्नी ने 17 सितंबर को बच्चों का हाल-चाल जानने के लिए उसे पानीपत भेजा था। वह पानीपत किला थाना क्षेत्र स्थित राकेश कॉलोनी में अपनी मां सरोज और बहन के घर पर आया था। वह शाम के समय घर से सौंधापुर चौक के पास पहुंचा और ठेके से शराब की बोतल खरीदने लगा।
विज्ञापन

इसी बीच पत्नी के पहले पति धर्मेंद्र के दोस्त सुरेंद्र ने उसे देख लिया। वह उसके पास आया और खेत में इकट्ठा बैठकर शराब पीने का झांसा देकर ले गया। जहां पर पहुंचते ही सुरेंद्र ने धर्मेंद्र को बुला लिया। दोनों ने मिलकर उसे कोठे में बंधक बनाकर दो दिन तक पीटा। हालत बिगड़ने पर आरोपी मौके से फरार हो गए। वह छूटकर घर पहुंचा और पुराना औद्योगिक थाना पहुंचकर शिकायत दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिसकर्मी पर भी आरोप
पीड़ित ने बताया कि वह आरोपियों की चंगुल से छूटकर पहले थाने गया था, जहां गेट पर उसे एक पुलिसकर्मी मिला, जिसका नाम वह नहीं जानता, उसने पुलिसकर्मी को आपबीती सुनाई, लेकिन पुलिस कर्मी ने सुनवाई नहीं की और उसे भगा दिया।
एक साल पहले पत्नी को भगाने की कराई थी रिपोर्ट दर्ज
मोनू के खिलाफ धमेंद्र ने पत्नी को भगा ले जाने की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पुलिस ने पत्नी को बरामद किया तो पत्नी ने धमेंद्र की बजाय मोनू के पक्ष में बयान दे दिए। इसके बाद से वह मोनू के साथ रहने लग गई थी। जबकि उसके बच्चे पहले पति धर्मेंद्र के साथ ही रहते थे।

युवक की शिकायत पर आरोपियों के खिलाफ धारा 323,332,365,506 और 34 के तहत रिपोर्ट दर्ज कर ली है, मामले में आरोपी सुरेंद्र और धर्मेंद्र को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
- इंस्पेक्टर कमलजीत सिंह, पुराना औद्योगिक थाना प्रभारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed