फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Karna and Diksha win 400m race

Panipat News: कर्ण और दीक्षा ने जीती 400 मीटर दौड़

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 17 Nov 2025 02:35 AM IST
विज्ञापन
Karna and Diksha win 400m race
पहली दौड़ प्रतियोगिता में अति​थियों को स्मृति-चिन्ह देकर सम्मानित करते गांव नारा वासी।
- ग्राम पंचायत नारा की ओर से राजीव गांधी खेल स्टेडियम में हुई प्रतियोगिता
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
मतलौडा। ग्राम पंचायत नारा की ओर से राजीव गांधी खेल स्टेडियम मतलौडा में दौड़ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। 400 मीटर की दौड़ में दीक्षा और कर्ण प्रथम रहे। प्रतियोगिता के मुख्य अतिथि विनोद खर्ब ने रिबन काटकर प्रतियोगिता का शुभारंभ किया। मुख्य अतिथि विनोद खर्ब ने कार्यक्रम की सराहना करते हुए कहा कि खेल प्रतियोगिताएं युवाओं में ऊर्जा, अनुशासन और स्वस्थ प्रतिस्पर्धा की भावना को बढ़ावा देती हैं। उन्होंने खिलाड़ियों को नियमित रूप से खेलों में भाग लेने के लिए प्रेरित किया।

गांव नारा के सरपंच रणबीर खर्ब ने बताया कि दौड़ प्रतियोगिता सुबह 11 बजे शुरू हुई। प्रतिभागियों का पंजीकरण सुबह 10 बजे तक किया गया। इसके अलावा 50 से 60 साल के वरिष्ठ नागरिकों की दौड़ आकर्षण का केंद्र रही जिसमें बुजुर्ग प्रतिभागियों ने उत्साह से भाग लेकर सभी का मन जीता। इस अवसर पर कृष्ण काला, ओमप्रकाश खर्ब, फौजी सोनू खर्ब, धर्मवीर खर्ब, कप्तान खर्ब, रामपाल खर्ब, राजेश खर्ब, सोनू खर्ब, सुरेंद्र खर्ब, मेहर सिंह खर्ब, डॉ. वीरेंद्र, मोहित, अजय खर्ब, मनीष खर्ब सहित सैकड़ों ग्रामीण मौजूद रहे।
विज्ञापन


दौड़ प्रतियोगिता के परिणाम-
400 मीटर लड़के अंडर-14-
प्रथम - कर्ण
द्वितीय - रोहित
तृतीय - मोहित

400 मीटर लड़कियां अंडर-14

प्रथम - दीक्षा

द्वितीय - खुशीका

तृतीय - पावनी

800 मीटर लड़के अंडर-19

प्रथम - बिल्लू

द्वितीय - सैंटी

तृतीय - इरफान


800 मीटर लड़कियां अंडर-19

प्रथम - काजल

द्वितीय - साक्षी
तृतीय - चांदनी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed