फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Karma, simplicity and honesty are the foundation of human life: Upendra Muni

कर्म, सरलता और ईमानदारी मनुष्य जीवन की नींव : उपेंद्र मुनि

Sat, 30 Aug 2025 12:33 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत Updated Sat, 30 Aug 2025 12:33 AM IST
विज्ञापन
Karma, simplicity and honesty are the foundation of human life: Upendra Muni
जैन स्थानक में प्रवचन करते उपेंद्र मुनि। संस्था
समालखा। अनाज मंडी स्थित जैन स्थानक में जैन मुनि उपेंद्र मुनि महाराज ने कर्म, सरलता और ईमानदारी का महत्व बताया। उन्होंने कहा मनुष्य सत्य की राह पर चलकर लक्ष्य को हासिल कर सकता है।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि यह जैन धर्म के दस लक्षण पर्व का तीसरा धर्म है, जो व्यक्ति से मायाचार, छल और पाखंड को त्यागने का आह्वान करता है। इस धर्म को अपनाने से जीवन में सादगी, सच्चाई और पारदर्शिता आती है। जिससे आत्मा को शांति और स्थायित्व मिलता है। अपने मन में जो हो, वही जुबान से बोलना और वही कर्म करना। दिखावे के बजाय सच्चाई को महत्व देना और जीवन में पारदर्शिता लाना। उपेंद्र मुनि ने समझाया कि जिस प्रकार एक टेढ़ी तलवार सीधी म्यान में समा नहीं सकती। उसी प्रकार वक्र हृदय वाले व्यक्ति में आर्जव धर्म समा नहीं सकता। आर्जव धर्म हमें सिखाता है कि हमें दिखावे के जीवन से बाहर निकलकर अपने विचारों, भावनाओं और कर्मों में ईमानदार रहना चाहिए। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed