फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Kali is talking to Neeraj Bawana gang ... Prepare 10 lakhs in two days, otherwise suffer the consequences

नीरज बवाना गैंग से काली बात कर रहा हूं, दो दिन में 10 लाख तैयार कर ले, वरना अंजाम भुगतना

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 26 May 2021 11:40 PM IST
विज्ञापन
Kali is talking to Neeraj Bawana gang ... Prepare 10 lakhs in two days, otherwise suffer the consequences
दिल्ली के बुआना गांव के रहने वाले कुख्यात गैंगेस्टर नीरज बवाना के नाम पर एक बदमाश ने फोन कर पानीपत के फाइनेंसर से 10 लाख रुपये की रंगदारी मांगी है। बदमाश ने धमकी दी है कि दो दिन के अंदर रुपयों का प्रबंध नहीं हुआ तो जल्द अंजाम भुगतना होगा। उपरोक्त धमकी से फाइनेंसर का पूरा परिवार सदमे है। उन्होंने फोन पर रंगदारी मांगने और जान से मारने की धमकी देने वाले युवक के खिलाफ एसपी पानीपत को शिकायत दी। शिकायत पर संबंधित थाना मॉडल थाना में केस दर्ज हुआ है। एसपी ने थाना प्रभारी को मामले की गहनता से जांच करने और जल्द फोन पर धमकी देने वाले आरोपी को गिरफ्तार करने के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन

जाटल रोड स्थित आरके पुरम कॉलोनी निवासी धर्मेंद्र ने बताया कि वह बैंक से लोन कराते हैं। उनका फाइनेंस का काम है। उनके पास 24 मई को दोपहर 1:38 पर अनजान नंबर से कॉल आई, उन्होंने रिसीव नहीं की। जिसके करीब 10 मिनट बाद उसी नंबर से दोबारा कॉल आई तो उसने रिसीव कर ली। रिसीव करते ही सामने वाले युवक ने अपना नाम काली बताया और कहा कि वह गैंगेस्टर नीरज बवाना का गुर्गा है। काली ने दो दिन के अंदर 10 लाख रुपये इंतजाम करने की धमकी दी। बदमाश ने कहा दो दिन के अंदर रुपये नहीं दिए तो इसका अंजाम भुगतने के लिए तैयार रहना। धमेंद्र ने कहा कि आरोपी ने उससे रंगदारी मांगी है और न देने पर उसे जान से मारने की धमकी दी है। उपरोक्त धमकी से उसका पूरा परिवार सदमे में है।
विज्ञापन

पहले इंतजाम कर ले, लोकेशन मैं बता दूंगा
पीड़ित फाइनेंसर धमेंद्र ने बताया कि बदमाश ने कहा कि तुम्हारे पास दो दिन का समय है। इस बीच रुपयों का इंतजाम कर लेना। वह दो दिन बाद दोबारा कॉल करेगा और लोकेशन बता देगा। उन्होंने बदमाश से रुपये मांगने का कारण पूछा तो बदमाश बोला ज्यादा बात न कर, रुपयों का इंतजाम कर ले। जिसके बाद वह बदमाश की कॉल रिकॉर्डिंग के साथ एसपी शशांक कुमार सावन से मिले और शिकायत दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

दूसरी बार पानीपत के युवक से मांगी रंगदारी
बता दें कि नीरज बवाना गैंग के गुर्गे फाइनेंसर से पहले भी एक युवक से रंगदारी मांग चुके हैं। अगस्त 2020 में गढ़ सरनाई निवासी मेहनत मजदूरी करने वाले विकास के पास कॉल कर बदमाश ने 10 लाख रुपये की रंगदारी मांगी थी। बदमाश ने खुद का नाम काला जठेडिया बताया था। बदमाश ने विकास को कहा था कि वह नीरज बवाना गैंग से काला जठेडिया बात कर रहा है, बदमाश ने रुपयों का इंतजाम करने के लिए विकास को एक सप्ताह का समय दिया था और रुपये न देने पर जान से मारने की धमकी दी थी। जिसके बाद विकास की सुरक्षा के लिए जिला पुलिस की ओर से सुरक्षाकर्मी दिया गया था।

धर्मेंद्र की शिकायत पर केस दर्ज कर लिया है। जिस नंबर से कॉल आई है, उसको आईटी सेल में भेजकर जांच कराई जा रही है। जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
-योगेश कुमार, मॉडल टाउन थाना प्रभारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed