फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Kala Amb will be developed as a tourist destination

Panipat News: काला आंब पर्यटन स्थल के रूप में होगा विकसित

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 09 Sep 2025 03:05 AM IST
विज्ञापन
Kala Amb will be developed as a tourist destination
काला आंब का दौरा करते महाराष्ट्र सरकार के पर्यटन विभाग के प्रबंध निदेशक निलेश घटने। स्रोत : सू
- महाराष्ट्र सरकार के पर्यटन विभाग के प्रबंध निदेशक निलेश घटने ने किया दौरा
विज्ञापन

माई सिटी रिपोर्टर
पानीपत। हरियाणा और महाराष्ट्र सरकार काला आंब को पर्यटन स्थल के रूप में विकसित करेगी। महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री 14 जनवरी को शौर्य दिवस समारोह में इसकी घोषणा कर चुके हैं। इसके साथ लगती 10 एकड़ की खरीद की प्रक्रिया चल रही है। अगले साल 14 जनवरी को होने वाले शौर्य दिवस समारोह तक नया रूप देने की तैयारी है।

महाराष्ट्र सरकार के पर्यटन विभाग के प्रबंध निदेशक निलेश घटने ने सोमवार को काला आंब पर्यटन स्थल का दौरा कर अधिकारियों से विचार विमर्श किया। इस मौके पर एसडीएम पानीपत मनदीप कुमार, नायब तहसीलदार सौरव शर्मा, डीआईपीआरओ सुनील कुमार, एआईपीआरओ दीपक पाराशर, महाराष्ट्र के पर्यटन विभाग के अधीक्षण अभियंता सुनील बोड़से साथ रहे। निलेश घटने ने कहा कि इसके बनने से सांस्कृतिक समझ और आदान-प्रदान बढ़ेगा।सामाजिक और आर्थिक विकास के नए रास्ते खुलेंगे। दो राज्यों की संस्कृति के मेल से कला, संस्कृति, साहित्य और अन्य सांस्कृतिक क्षेत्र का विकास होता है। एसडीएम मनदीप कुमार ने कहा कि इस प्रोजेक्ट पर हरियाणा सरकार और महाराष्ट्र सरकार मिलकर काम कर रही है। यह दोनों संस्कृतियों के आपसी सद्भाव और पानीपत की तीसरी लड़ाई के इतिहास को दर्शाता हुआ स्थल बनेगा। इस पर मिलकर काम किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed