फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   kaar kee takkar se baik savaar kee maut

कार की टक्कर से बाइक सवार की मौत

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 14 Jun 2022 01:57 AM IST
विज्ञापन
kaar kee takkar se baik savaar kee maut
इसराना। नौल्था के पास एक कार ने बाइक सवार को टक्कर मार दी। इसके बाद हादसे में जख्मी बाइक सवार को कार में डालकर वह अस्पताल ले जाने लगा। उसने घायल के भाई और परिजनों को भी पानीपत अस्पताल आने के लिए कहा। जानकारी मिलने पर परिजन आनन-फानन में पानीपत अस्पताल पहुंचे, लेकिन वहां कोई घायल नहीं मिला। इसके बाद बाइक सवार का शव घरौंडा में लिबर्टी शोरूम के सामने एक कार में मिला, जबकि मौके से कार चालक फरार था। सूचना पर पहुंची घरौंडा पुलिस ने शव को पानीपत सिविल अस्पताल भिजवाया। पुलिस ने आरोपी कार चालक पर केस दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में गांव नौल्था निवासी कृष्ण ने बताया कि वह और उसका भाई नरेंद्र रविवार को दोपहर बाद अलग-अलग बाइक पर किसी काम से डिडवाडी मोड़ पर गए थे। जब वे वापस लौट रहे थे तो मोड़ पर एक कार चालक ने तेज रफ्तार से उसके भाई की बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में गंभीर रूप से घायल नरेंद्र को आरोपी चालक ने अपनी कार में डाल लिया और उसे निजी अस्पताल ले जाने की बात कहकर पीछे-पीछे आने को कहा। इसके बाद अन्य परिजनों के साथ वे पानीपत के कई अस्पताल पहुंचे, लेकिन घायल नरेंद्र और आरोपी कार चालक नहीं मिले। कुछ देर बाद नरेंद्र मृत हालत में घरौंडा में लिबर्टी शोरूम के सामने कार में मिला। आरोप है कि कार चालक ने समय पर नरेंद्र का इलाज नहीं कराया, इसलिए उसकी मौत हो गई। शिकायत के आधार पर केस दर्ज कर पुलिस आरोपी कार चालक की तलाश कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed