फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Jigyasa, who won the Best Paper Award, was honored in the college

बेस्ट पेपर अवार्ड जीतने वाली जिज्ञासा का महाविद्यालय में किया गया सम्मान

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 18 Nov 2021 01:30 AM IST
विज्ञापन
Jigyasa, who won the Best Paper Award, was honored in the college
पानीपत। छात्रा जिज्ञासा को मिठाई खिलाकर बधाई देते हुए प्राचार्य व साथ में मौजूद अन्य। - फोटो : Panipat
पानीपत। बेस्ट पेपर अवार्ड जीतने वाली जिज्ञासा को आर्य पीजी कॉलेज में बुधवार को सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

इंटरनेशनल ग्लोबल नेटवर्क की मेजबानी में एशिया यूथ इंटरनेशनल मॉडल यूनाइटेड नेशंस कॉन्फ्रेंस का 12 से 14 नवंबर तक ऑनलाइन आयोजन हुआ। तीन दिवसीय कांफ्रेंस में आर्य पीजी कॉलेज की बीए द्वितीय वर्ष की छात्रा जिज्ञासा ने भूटान विषय पर प्रस्तुति देकर प्रथम पुरस्कार जीता। इसका विषय असिस्टिंग एंड इंश्योरिंग एजुकेशन फॉर चिल्ड्रन कॉनफ्लिक्ट जोन रहा। प्रतियोगिता में 183 देशों के 20885 प्रतिभागियों ने भाग लिया था, जिसमें 82 देशों के 834 प्रतिभागियों का चयन हुआ था। इनमें जिज्ञासा ने प्रथम स्थान हासिल किया।

इस उपलब्धि के लिए आर्य महाविद्यालय प्रबंधन कमेटी के प्रधान सुरेंद्र सिंगला ने जिज्ञासा और उनके परिवार को बधाई दी। इस अवसर पर डॉ. रामनिवास, प्रो. मीनाक्षी चौधरी, डॉ. नीलू खालसा सहित अन्य स्टाफ सदस्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed