फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Jewelery worth lakhs stolen from house in Batra Colony

Panipat News: बत्रा कॉलोनी में मकान से लाखों के गहने चोरी

Sat, 27 May 2023 02:49 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत Updated Sat, 27 May 2023 02:49 AM IST
विज्ञापन
Jewelery worth lakhs stolen from house in Batra Colony
पानीपत। चोरों ने बत्रा कॉलोनी स्थित एक घर से साढ़े छह लाख के गहने चोरी कर लिए। घटना के दौरान मकान में रहने वाला परिवार एक शादी समारोह में शामिल होने के लिए गया था। उन्होंने सभी गहने कपड़े में लपेटकर एक बॉक्स में रखे थे। परिवार के मुखिया ने मामले की शिकायत पुराना औद्योगिक थाना पुलिस को दी है। पुलिस ने मकान मालिक की शिकायत पर मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

बत्रा कॉलोनी निवासी महेंद्र आर्य ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसके परिवार में दो बेटे, दो पुत्रवधु और दो पोते है। उसके दोनों बेटे प्राइवेट नौकरी करते है। उसकी दोनों पुत्रवधु और उसकी पत्नी घर पर रहती है। 23 अप्रैल 2023 को वह परिवार समेत रिश्तेदारी में शादी में शामिल होने के लिए गए थे। वह 24 अप्रैल को घर लौटे थे। उन्होंने शादी में जाने से पहले घर के सभी जेवरात कपड़े में लपेटकर घर के स्टोर में एक बॉक्स में रखे थे। अब उन्होंने बॉक्स चेक किया तो 25 तोले सोना, करीब 50 तोले चांदी के जेवरात चोरी मिले। चोरी हुए जेवरात में दो तोले सोने के झुमके, 11 तोले सोने की अंगूठी, एक तोले सोने की बाली, चार तोले सोने के दो जोड़ी कड़े, तीन तोले सोने का रानी हार, दो तोले सोने की चेन, एक तोले सोने के टापस, आधे तोले सोने का टीका, सोने के नाक के कोके, दो चांदी की अंगूठी, दो घड़ी, 10 जोड़ी चांदी की पाजेब, नौ चांदी की चुटकी, एक चांदी की तगड़ी शामिल है। उन्होंने आस पड़ोस के लोगों से पूछताछ की, लेकिन कोई सुराग नहीं लगा, जिसके बाद उसने मामले की शिकायत पुराना औद्योगिक थाना पुलिस को दी, जिसके आधार पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। वहीं जाटल रोड नंद विहार कॉलोनी निवासी विनय जागलान ने बताया कि उसकी पुलिस लाइन के पास पोलीलोन फैब्रिक्स के नाम से फैक्टरी है। वीरवार रात दो बजे चोर उसकी फैक्टरी में घुसे और जनरेटर की तीन बैटरी चोरी कर ले गए। जिनकी कीमत लगभग 20 हजार रुपये है। वह शुक्रवार सुबह फैक्टरी पहुंचा तो चोरी का खुलासा हुआ, जिसके बाद उसने मामले की शिकायत सेक्टर 29 थाना पुलिस को दी, जिस आधार पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed