{"_id":"68c07e251f1e8609d9082886","slug":"jcb-used-on-illegal-colonies-spread-over-65-acres-panipat-news-c-244-1-pnp1007-143450-2025-09-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panipat News: 65 एकड़ में फैली अवैध काॅलोनियों पर चलाई जेसीबी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panipat News: 65 एकड़ में फैली अवैध काॅलोनियों पर चलाई जेसीबी
Wed, 10 Sep 2025 12:51 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत
Updated Wed, 10 Sep 2025 12:51 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
समालखा। डीटीपी ने मंगलवार को अवैध रूप से काटी जा रही कॉलोनियों पर जेसीबी चलाई। जिला नगर योजनाकार की टीम ने समालखा, भापरा और पावटी के रकबे में 65 एकड़ में फैली आधा दर्जन अवैध काॅलोनियों में तोड़-फोड़ की कार्रवाई की।
डीटीपी सुमित ने बताया कि टीम पुलिस बल और ड्यूटी मजिस्ट्रेट के साथ पहुंची। लोगों ने डीटीपी की कार्रवाई का थोड़ा विरोध किया लेकिन पुलिस होने से कार्रवाई चलती रही। इस दौरान टीम ने दो जेसीबी की मदद से 65 एकड़ में फैली अवैध कालोनियों में 60 डीपीसी, आधा दर्जन निर्माणाधीन मकान और टायलों व मिट्टी के सड़क नेटवर्क को ध्वस्त किया। दोपहर से शाम तक कार्रवाई चली।