{"_id":"68e6b542a298473a710de7e7","slug":"jcb-burnt-at-six-illegal-colonies-and-a-dye-house-panipat-news-c-244-1-pnp1006-145181-2025-10-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panipat News: छह अवैध कॉलोनियों और एक डाई हाउस पर जली जेसीबी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panipat News: छह अवैध कॉलोनियों और एक डाई हाउस पर जली जेसीबी
Thu, 09 Oct 2025 12:32 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत
Updated Thu, 09 Oct 2025 12:32 AM IST
विज्ञापन
अवैध डाई हाउस तोड़ते डीटीपी की टीम। स्रोत : डीटीपी
संवाद न्यूज एजेंसी
पानीपत। जिला नगर योजनाकार की टीम ने बुधवार को हड़ताड़ी व बिंझौल गांव में करीब 38 एकड़ क्षेत्र में फैली छह अवैध कॉलोनियों, चार अवैध संरचनाओं व एक डाई हाउस को तोड़ दिया। इसके साथ पानीपत की तरफ अफगान और तरफ इंसार में भी कार्रवाई की। पुलिसबल की मौजूदगी में अवैध निर्माण हटाओ अभियान शांतिपूर्वक संपन्न हुआ।
जिला नगर योजनाकार सुमित मलिक के नेतृत्व में बुधवार सुबह से शाम तक अवैध कॉलोनियों पर कार्रवाई की गई। उन्होंने कहा कि अवैध कॉलोनियों में जमीन न खरीदें। क्योंकि इन क्षेत्रों में किसी प्रकार की सरकारी सुविधा उपलब्ध नहीं कराई जाएगी। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि नियमों की अवहेलना करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी जिससे अवैध निर्माण कार्य को अमल में न लाया जा सके।