{"_id":"6244bb016eda0d01bc67ad89","slug":"iti-students-will-present-the-story-of-mewar-through-theater-panipat-news-knl1034073163","type":"story","status":"publish","title_hn":"आईटीआई के विद्यार्थी रंगमंच से प्रस्तुत करेंगे मेवाड़ की कहानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आईटीआई के विद्यार्थी रंगमंच से प्रस्तुत करेंगे मेवाड़ की कहानी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पानीपत। नेशनल स्कूल ऑफ ड्रामा एवं हरियाणा बिजली निगम के सहयोग से चल रही कार्याशाला का वीरवार को समापन होगा। जहां एक माह के प्रशिक्षण के बाद आईटीआई विद्यार्थी महाराणा प्रताप की शौर्य का बखान करते हुए मेवाड़ की कहानी पेश करेंगे। वीर रस की अमर कृति ‘हल्दी घाटी’ का मंचन आईटीआई विद्यार्थी करेंगे। नाटक की फुल ड्रेस रिहर्सल बुधवार को की गई।
शिविर निदेशक लोकेंद्र त्रिवेदी ने कहा कि भारतीय रंगमंच में हल्दी घाटी की नाट्य प्रस्तुति का यह पहला प्रयोग है। पानीपत की धरा यृद्ध की धरा है। विद्यार्थी अपनी भूमिका से महाराणा प्रताप के जीवन संघर्ष से बहुत ही मार्मिक तरीके से प्रस्तुत करेंगे। प्रसिद्ध संगीतकार देवेंद्र अहिरवार ने कहा कि वीर रस की कविताओं को संगीत में पिरोकर इतिहास की अमर कथा के रोमांच से रूबरू कराया जाएगा, जिसमें पानीपत के विद्यार्थियों ने अद्भूत योगदान दिया है। वाद्ययंत्रों के प्रयोग पर प्रसिद्ध रंगकर्मी गगन कहते हैं कि नाटक में ध्वनि का और युद्ध क्षेत्र में संवाद के लिए नगाड़े का परंपरागत उपयोग होगा।
एसडीपीजी कॉलेज के प्राचार्य अनुपम अरोड़ा ने कहा कि रंगमंच मानवीय इतिहास में अभिव्यक्ति के सभी स्वरूपों का सृजन उत्सव है। हल्दी घाटी का मंचन भारत के सांस्कृतिक कथा के प्रस्तुति का आधार है। कार्यशाला के समन्वयक संस्कृतकर्मी राजीव रंजन ने कहा कि वीरवार की शाम छह बजे नाटक का मंचन होगा।