फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   pitbull dog attack in lady and childrens at panipat

पानीपतः घर की सुरक्षा के लिए लाए पिटबुल, पहले दिन पड़ोसी महिला और उसके तीन बच्चों को नोंचा

Tue, 03 Mar 2020 02:58 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, पानीपत(हरियाणा)
अमर उजाला नेटवर्क, पानीपत(हरियाणा) Published by: अमर उजाला ब्यूरो Updated Tue, 03 Mar 2020 02:58 PM IST
विज्ञापन
pitbull dog attack in lady and childrens at panipat
सांकेतिक तस्वीर
एक परिवार घर की सुरक्षा के लिए पिटबुल कुत्ते को लेकर आए। उसी दिन कुत्ते ने पड़ोसियों के घर में घुसकर महिला और उसके तीन बच्चों को लहूलुहान कर दिया। महिला ने पिटबुल को पीछे से पकड़ लिया, लेकिन पिटबुल फिर भी बच्चों को काटता रहा। पिटबुल कुत्ते के पीछे-पीछे उसका मालिक भी पड़ोसियों के घर पहुंचा तो उन्होंने कुत्ते के चंगुल से महिला और उसके बच्चों को छुड़वाया। वहीं, स्थानीय लोगों ने चारों को सामान्य अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टर ने मां और बच्चों को प्राथमिक उपचार किया। चारों का अब भी सिविल अस्पताल में इलाज चल रहा है।
विज्ञापन


कोहंड गांव निवासी निंदरो पत्नी कृष्ण ने बताया कि वह अपने मायके में रहती है। उसके तीन बच्चे हैं, जिनमें दो बेटी और एक बेटा है। सबसे बड़ी बेटी रिंकल(15), उससे छोटी जयवीर (13 ) और सबसे छोटा लड़का दीपक(10) है। उसके पति कृष्ण ड्राइवरी करते हैं। वह ड्यूटी से घर लौट रहे थे, वहीं उसका बेटा दीपक दुकान से दूध लेने के लिए गया था। उनके पड़ोस में मोहन-सोहन रहते हैं। वह इसी दिन शौक में पिटबुल नस्ल का कुत्ता लेकर आए थे। जिन्होंने शाम को कुत्ते को खुला छोड़ दिया।
विज्ञापन


जब उसका बेटा दूध लेकर घर की तरफ आया तो कुत्ते ने हाथ में पन्नी देखकर उसका पीछा किया। बच्चा दौड़कर घर के अंदर घुस गया, वह बेड पर बैठे हुए थे। वहीं, बच्चे के पीछे-पीछे कुत्ता भी घर के अंदर आया तो उसके बच्चे दीपक को पकड़ लिया। उसको दो से तीन बार काटा लिया, जिसके बाद उसकी दोनों बहने अपने भाई को बचाने के लिए पिटबुल के पास गईं, लेकिन कुत्ते ने उन्हें भी काट लिया। उसके बाद वह अंदर से बाहर आईं तो तीनों बच्चे लहूलुहान थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


उसने कुत्ते को पीछे से पकड़ लिया और बच्चों को अंदर भगा दिया। कुत्ते ने किसी को छोड़कर मां के दोनों हाथ, एक पैर और मुंह पर काट कर घायल कर दिया। इसी बीच पिटबुल को ढूंढते-ढूंढते आ रहे मोहन ने महिला को उसकी चुंगल से छुड़ाया। घायल महिला का भाई पानीपत सामान्य अस्पताल लेकर पहुंचा।

पति ने कहा- खाना बनाकर रखियो, मैं आ रहा हूं, घर पहुंचा तो सभी थे लहूलुुहान

महिला ने बताया कि उसका पति सुबह से घर नहीं लौटा था। पति ने शाम साढे़ पांच बजे फोन कर घर पर पत्नी का खाना बनाकर रखने के लिए कहा था। वहीं, पत्नी ने अपने बेटे को दूध लेने के लिए दुकान पर भेजा। जिसके पीछे आकर पिटबुल नस्ल के कुत्ते ने सभी को घायल कर दिया। वहीं, जब उसका पति घर पहुंचा तो उसकी पत्नी सहित तीनों बच्चों लहूलुहान थे।

ट्रांसपोर्टर है मालिक, घटना के बाद अगले दिन ही वापस दिया पिटबुल
पिटबुल एक ट्रांपोर्टर है। वह घर की सुरक्षा और एक शौक के चलते कुत्ते को लेकर आए थे। घटना के अगले ही दिन कुत्ते को वापस छोड़ आए।

शहर में पहले भी नौकर और बच्चे को मार चुके हैं कुत्ते
2018 में गांव बराना में रोटविलर कुत्ते की देखभाल करने वाला नौकर भी कुत्ते की आक्रामकता का शिकार हो गया है। रात को रोट विलर ने नौकर को नोंच नोंच कर मार डाला था। इसके बाद कुत्ता नौकर के आधे शरीर को खा भी गया था। इस हादसे के बाद शहर में कुत्ते पालने को लेकर लोगों में भय बन गया था। दिल्ली से आई टीम कुत्ते को अपने साथ ले गई थी। इसकेे बाद इसी साल फरवरी माह में सुखदेव नगर में कुत्ते के काटने से पांच साल के बच्चे की भी मौत हो चुकी है।

नस्ली कुत्तों को घर पर लाने के बाद बरतें सावधानियां

1. नस्ली कुत्तों को समय समय पर शिक्षा दिलाएं
2. समय समय पर इंजेक्शन लगवाएं
3. बच्चों को कुत्तों के पास ना जाने दे
4. घर में बांधकर रखे
5. अगर कुत्ता आक्रामक है तो उसे घर में ना पाले
6. घुमाते समय एक से दो युवक उसके साथ रहे
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed