फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Israna villagers raised demand to make Dahar toll free

Panipat News: इसराना के ग्रामीणों ने डाहर टोल फ्री कराने की उठाई मांग, सांसद और डीसी से मिलें

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 20 Feb 2024 03:47 AM IST
विज्ञापन
Israna villagers raised demand to make Dahar toll free
इसराना। डाहर टोल पर छूट की मांग को लेकर सोमवार को इसराना गांव के ग्रामीण सोमवार को सांसद संजय भाटिया और डीसी वीरेंद्र सिंह दहिया से मिले। ग्रामीणों ने कहा कि पहले डाहर टोल पर इसराना के ग्रामीणों को छूट दी गई थी, लेकिन अब गांव इसराना के लोगों से भी टोल लेना शुरू कर दिया गया है। टोल अधिकारियों को फोन कर इसराना के ग्रामीणों लोगों की टोल की समस्या का समाधान कराने की कही है।
विज्ञापन

जिला पार्षद प्रतिनिधि संदीप जागलान, दलबीर जागलान, प्रदीप जागलान, कर्मबीर, नरेश, जयकिशन, सुरेंद्र जागलान व नरेंद्र ने बताया कि पहले उनको डाहर टोल पर छूट दी गई थी, लेकिन अब उनसे भी टोल वसूलना शुरू कर दिया है। उन्होंने कहा कि जब आसपास के दूसरे गांवों को टोल पर छूट दी जा रही है। ऐसे में उनको भी पहले की तरह ही टोल पर छूट मिलनी चाहिये। डीसी ने ग्रामीणों से कहा कि उनको एक सप्ताह का समय दें और वे इस मामले में समाधान करने का पूरा प्रयास करेंगे। ग्रामीणों ने कहा कि जब इसराना के लोगों को पहले टोल में छूट दी जा रही थी, तो अब इसराना वासियों से टोल लेना गलत है। उनको भी टोल में पहले की तरह की छूट दी जाएं।
विज्ञापन

डाहर टोल के मैनेजर अभिषेक ने बताया कि गाइडलाइन के अनुसार किसी को भी टोल में छूट नहीं है, लेकिन टोल के 20 किमी क्षेत्र के ग्रामीण 330 रुपये देकर मासिक पास बनवा सकते हैं। उन्होंने इसराना के ग्रामीणों की मांग पर कहा कि ऊपर से कोई आदेश आता है तो उसके अनुसार अमल किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed