{"_id":"da66fcac1691fffdb59259be212549cb","slug":"israna-halt-to-operations","type":"story","status":"publish","title_hn":"इसराना में कामकाज रहा ठप ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इसराना में कामकाज रहा ठप
अमर उजाला, पानीपत
Updated Wed, 22 Jan 2014 12:00 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इसराना। हरियाणा
विज्ञापन
कर्मचारी तालमेल कमेटी के तत्वावधान में खंड में हड़ताल के चलते कामकाज ठप
रहा। इससे उपभोक्ताओं और फरियादियों को परेशानी हुई।
तीन दिन की हड़ताल के पहले दिन इसराना समेत क्षेत्र के नौल्था, अहर, मांडी, ब्राह्मण माजरा और डाहर पॉवर हाउस में कामकाज पूरी तरह ठप रहा। पॉवर हाउस परिसर में सुरक्षा की दृष्टि से पुलिस तैनात रही। किसी भी स्थिति से निपटने के लिए इसराना के नायब तहसीलदार को ड्यूटी मजिस्ट्रेट लगाया।
ड्यूटी मजिस्ट्रेट नायब तहसीलदार ने कई बार पॉवर हाउस का दौरा किया और व्यवस्थाओं का जायजा लिया। पॉवर हाउस के कार्यालयों पर भी ताले रहे। हड़ताली कर्मचारियों ने सरकार विरोधी नारेबाजी की। कर्मचारी नेता सीताराम शर्मा और राजेंद्र सिंह ने कहा कि सरकार कर्मचारियों की मांगों को अनदेखा कर रही है। जिससे उनमें रोष व्याप्त है। उनकी मांगों के लागू होने तक हड़ताल जारी रहेगी।
इस मौके पर राजेंद्र सिंह, दिलबाग सिंह, महेंद्र सिंह, कर्म सिंह और तेजबीर मान मौजूद रहे।