फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   ISKCON organized a Sankirtan Yatra, the atmosphere became devotional

Panipat News: इस्कॉन ने निकाली संकीर्तन यात्रा, वातावरण हुआ भक्तिमय

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 31 May 2025 02:43 AM IST
विज्ञापन
ISKCON organized a Sankirtan Yatra, the atmosphere became devotional
यात्रा में नाचते श्रद्धालु। संवाद
पानीपत। इस्कॉन ने अंसल स्थित परिसर में संकीर्तन यात्रा का आयोजन किया। आयोजन भगवान श्रीकृष्ण की भक्ति और चैतन्य महाप्रभु द्वारा प्रचारित हरिनाम संकीर्तन की भावना को समर्पित रहा। संकीर्तन यात्रा से पूरे क्षेत्र का वातावरण भक्तिमय हो गया।
विज्ञापन

इसमें भक्त श्री कृष्ण और राधारानी के गुणगान में लीन रहे। इस्कॉन सदस्य ने बताया कि इस्कॉन द्वारा नियमित रूप से प्रत्येक शुक्रवार को शहर के विभिन्न हिस्सों से संकीर्तन यात्राएं निकलती हैं। यात्रा के माध्यम से भक्तों को आध्यात्मिकता के मार्ग पर जोड़ने का एक प्रयास है। आयोजन में भक्तों ने हरिनाम संकीर्तन के साथ श्रीमद्भागवत गीता और वैदिक शास्त्रों के संदेशों को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया। कार्यक्रम के समापन पर भक्तों को प्रसाद वितरित किया गया। इस्कॉन समाज में कृष्ण भक्ति और वैदिक संस्कृति के प्रचार-प्रसार के लिए निरंतर प्रयासरत है। संगठन द्वारा हाल ही में आयोजित श्रीमद्भागवत कथा और कृष्ण बलराम रथ यात्रा जैसे आयोजनों ने क्षेत्र में भक्ति की लहर उत्पन्न की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed