फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Intoxication is a social evil, fight against it together - SP

नशा सामाजिक बुराई सबसे मिलकर इसके खिलाफ लड़ें- एसपी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 13 Jun 2022 02:39 AM IST
विज्ञापन
Intoxication is a social evil, fight against it together - SP
पानीपत। गांव महमूदपुर में लोगों को नशे के खिलाफ जागरूक करते एसएचओ उमर मोहम्मद। - फोटो : Panipat
पानीपत। पुलिस 12 से 26 जून तक ‘नशे से आजादी पखवाड़ा’ का आयोजन कर रही है। पखवाड़े के तहत जिले भर में नशे के खिलाफ जागरूकता अभियान चलाए जाएंगे। लोगों को नशे के खिलाफ जागरूक किया जाएगा। रविवार को भी पुलिस ने गांव महमूदपुर में कैंप लगाकर लोगों को नशे के खिलाफ जागरूक किया। सभी थानों के प्रभारियों को अपने कैंप की रिपोर्ट एसपी शशांक कुमार सावन को भेजनी होगी।
विज्ञापन

नशे से आजादी पखवाड़ा कार्यक्रम के तहत रविवार को थाना सदर प्रभारी उमर मोहम्मद ने गांव महमदपुर में लोगों को जागरूक किया। उन्होंने लोगों को नशा ना करने, इससे होने वाले कुप्रभावों के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने नशा छोड़ने के इच्छुक लोगों को हरसंभव मदद का भरोसा दिलाया गया। इस दौरान सरपंच हरजिंदर सिंह व अन्य लोग भी मौजूद रहे ।
विज्ञापन

एसपी शशांक कुमार सावन ने कहा कि नशा एक सामाजिक बुराई है और इस बुराई से लड़ने के लिए समाज के सभी लोगों को एकजुट होना होगा। तभी हम इस अभिशाप को जड़ से खत्म कर सकते है। नशा शरीर के लिए जहां खतरनाक है, वहीं अपराध का भी मुख्य कारण है। अनेक युवा जो नशे में किसी कारणवश धंस जाते हैं और फिर उस नशे की पूर्ति के लिए कोई भी आपराधिक वारदात करने से नहीं हिचकिचाते। नशा मुक्त व अपराधमुक्त समाज की स्थापना के लिए हम सभी को मिलकर कदम उठाने होंगे, तभी यह मुहिम सार्थक होगी। पुलिस की आमजन से अपील है कि ड्रग्स के कारोबार की रोकथाम व इसमें संलिप्त आरोपियों की धरपकड़ के लिए पुलिस का सहयोग करें। कोई भी व्यक्ति जिसके पास ड्रग्स के कारोबार या इसमें संलिप्त लोगों के बारे में विश्वसनीय सूचना है तो वह पानीपत एंटी नारकोटिक्स सैल के इंचार्ज के मोबाइल नंबर 7419600124 या संबधित थाना प्रभारी, सीआईए प्रभारी या चौकी इंचार्ज के नंबर पर दे सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed