फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Inspired to stay away from drugs: ASP Mayank

नशे से दूर रहने के लिए किया प्रेरित : एएसपी मयंक

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 15 Jun 2023 03:43 AM IST
विज्ञापन
Inspired to stay away from drugs: ASP Mayank
पानीपत। समाज को नशा मुक्त करने के उद्देश्य से हरियाणा पुलिस की तरफ से नशे से आजादी पखवाड़ा शुरू किया गया है। अभियान के तहत बुधवार को एएसपी मयंक मिश्रा ने थाना चांदनी बाग पुलिस टीम के साथ मित्तल मेगा मॉल परिसर में लोगों को नशे जैसी सामाजिक बुराई से दूर रहने के लिए प्रेरित किया।
विज्ञापन

एएसपी मयंक मिश्रा ने आमजन को नशे के दुष्परिणामों के बारे में बताया। उन्होंने कहा कि नशा एक सामाजिक बुराई है। नशा शरीर और मस्तिष्क पर बहुत ही गलत प्रभाव डालता है। नशे का आदी होना आसान है, लेकिन इस लत से छुटकारा पाना बेहद मुश्किल है। नशे की लत के कारण होने वाले स्वास्थ्य के नुकसान की भरपाई करना बेहद कठिन है। नशे के कारण व्यक्ति का सामाजिक व पारिवारिक जीवन तबाह हो जाता है। समाज में कई लोग ऐसे होते हैं जो नशे की लत पाल कर पूरी तरह नशे के आदी हो जाते हैं, उनके लिए वापस लौटना और जिंदगी की नयी शुरुआत करना मुश्किल होता है, क्योंकि नशे के कारण उनमें इतना मनोबल भी नहीं होता कि नशा छोड़ने के लिए संकल्प ले सकें। इस अभिशाप को जड़ से खत्म करने के लिए समाज के सभी लोगों को एकजुट होकर आवाज उठानी होगी। नशा व्यक्ति के शरीर के लिए तो हानिकारक है ही, साथ में यह अपराध करने का मुख्य कारण भी बनता है। जो व्यक्ति नशा करने लग जाता है तो वह नशा पूर्ति के लिए पैसे न होने पर आपराधिक वारदातों को अंजाम देने लग जाता है। नशा वो बीमारी है, जो न केवल एक परिवार बल्कि समाज और देश के भविष्य को खतरे में डालने का काम करता है।
विज्ञापन


बाॅक्स

इन नंबर पर दें सूचना
हर प्रकार के नशे की रोकथाम से संबंधित सूचना के लिए हरियाणा स्टेट नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो द्वारा निशुल्क हेल्पलाइन नंबर 9050891508 जारी किया गया है। यह टोल फ्री हेल्पलाइन सेवा 24 घंटे उपलब्ध है। इसके अतिरिक्त पानीपत एंटी नारकोटिक्स सेल के इंचार्ज के मोबाइल नंबर 7419600124 या संबंधित थाना प्रभारी, सीआईए प्रभारी या चौकी इंचार्ज के नंबर पर दे सकते हैं। सूचना देने वाले की पहचान गुप्त रखी जाएगी और आरोपी पर कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed