फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Inspector, SI and two ASI suspended on the orders of Home Minister

गृहमंत्री के आदेश पर इंस्पेक्टर, एसआई और दो एएसआई निलंबित

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 24 Feb 2022 01:59 AM IST
विज्ञापन
Inspector, SI and two ASI suspended on the orders of Home Minister
पानीपत। पत्रकार वार्ता कर जानकारी देते हुए काकू बंसल व अन्य। - फोटो : Panipat
पानीपत। उद्यमी का अपहरण कर 25 लाख रुपये की वसूली करने के आरोप में गृहमंत्री के आदेश पर एसपी शशांक कुमार सावन ने बुधवार को इंस्पेक्टर, एसआई और दो एएसआई को निलंबित कर दिया है। एसपी ने कहा कि पानीपत पुलिस मामले की निष्पक्ष जांच कर रही है, जांच में जो भी दोषी होगा उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

गौरतलब है कि इस मामले में कोर्ट के आदेश पर इंस्पेक्टर वीरेंद्र सिंह, एसआई जयवीर राणा, एएसआई राजेश, सुमित, जांच अधिकारी एसआई सुभाष और तीन अन्य के खिलाफ पुलिसकर्मी के खिलाफ शहर थाना में रिपोर्ट दर्ज की गई थी। इस मामले की जांच शहर थाना पुलिस कर रही थी, लेकिन कार्रवाई से असंतुष्ट होने पर उद्यमी के पिता गृहमंत्री के पास पहुंचे और आपबीती बताई। तब गृहमंत्री अनिल विज के आदेश पर एसपी शशांक कुमार सावन ने बुधवार को सीआईए-2 प्रभारी इंस्पेक्टर वीरेंद्र सिंह, एसआई जयवीर राणा, एएसआई राजेश और सुमित को निलंबित किया है जबकि एसआई सुभाष और तीन अन्य पुलिसकर्मी की जांच चल रही है।
विज्ञापन

दूसरी ओर मामले में उद्यमी राजकुमार आहूजा ने राजपूत धर्मशाला में प्रेसवार्ता की। उन्होंने कहा कि एसपी साहब निष्पक्ष जांच करने की बजाय आरोपियों का साथ दे रहे हैं। उन्हें बचा रहे हैं। उन्होंने समाचार पत्रों में विज्ञप्ति जारी कर कहा कि बैंकों की तरफ से उन्हें एनपीए घोषित किया जा चुका है, जबकि उनके पास सब तथ्य हैं, बैंकों ने उनके खिलाफ ऐसा कोई लेटर जारी नहीं किया है। उन्होंने कहा कि उन पर लगाए गए आरोप निराधार हैं। उन्होंने कहा कि पुलिसकर्मियों के निलंबित होने के बाद अब उनकी जान को खतरा बढ़ गया है, जब तक उन पर कोई कार्रवाई नहीं होती और उनकी गिरफ्तारी नहीं होती, वह पानीपत में नहीं रह सकते। अंत में उन्होंने यह भी कहा कि पानीपत व्यापार मंडल ने उनका साथ नहीं दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

व्यापार मंडल ने किया उद्यमी का बहिष्कार, गृहमंत्री से मिलकर निष्पक्ष जांच कराने की मांग करेंगे
पानीपत व्यापार मंडल ने उद्यमी राजकुमार आहूजा, उनके पिता हीरलाल आहूजा और अन्य परिजनों का बुधवार को सामाजिक एवं व्यापारिक बहिष्कार किया। आरोप लगाया कि राजकुमार और उनका परिवार आदतन धोखाधड़ी करते हैं। उद्यमी नेता काकू बंसल एवं अशोक जैन ने बताया कि राजकुमार के परिवार ने उत्तर प्रदेश के व्यापारी मोहम्मद आलम, उत्तराखंड के अनिल गुप्ता, तेलांगना के रविकांत, पंजाब के नरोत्तमदास, हरियाणा के शाहबाद के व्यापारी राजेश के साथ भी धोखाधड़ी की है। उन्होंने कहा कि एसपी एवं सीआईए-2 निस्वार्थ जनता की सेवा कर रहें है, वहीं आहुजा के आरोपों के केस की निष्पक्ष जांच करवाई जाए। वह गृहमंत्री से मिलकर निष्पक्ष जांच कराने की मांग करेंगे।

पानीपत। पत्रकार वार्ता कर जानकारी देते हुए राजकुमार आहुजा व साथ में मौजूद अन्य।

पानीपत। पत्रकार वार्ता कर जानकारी देते हुए राजकुमार आहुजा व साथ में मौजूद अन्य।- फोटो : Panipat

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed