फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Inspection of a pond being built from one crore in Siwah

सिवाह में एक करोड़ से बन रहे तालाब का किया निरीक्षण

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 05 Apr 2022 01:54 AM IST
विज्ञापन
Inspection of a pond being built from one crore in Siwah
पानीपत। गांव सिवाह के पास करीब एक करोड़ धनराशि से बन रहे तालाब के निर्माण कार्य का निरीक्षण करते ? - फोटो : Panipat
पानीपत। मुख्यमंत्री मनोहरलाल ने सोमवार को गांव सिवाह में करीब एक करोड़ से ऊपर की धनराशि से बन रहे तालाब के निर्माण कार्य का निरीक्षण किया। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि तय समय में इस तालाब का निर्माण करवाया जाए। उन्होंने कहा कि एसटीपी का पानी साफ करके जो पानी तालाब में लाया जाए वह तय मानकों के हिसाब से ही डाला जाए।
विज्ञापन

विधायक महिपाल ढांडा, जेजेपी नेता देवेंद्र कादियान व सरपंच खुशदिल कादियान की ओर से मुख्यमंत्री के समक्ष रखी गई गलियों के पुनर्निर्माण की मांग पर उन्होंने उपायुक्त सुशील सारवान से कहा कि वे संबंधित विभागों के अधिकारियों को बुलाकर गांव की गलियों को दोबारा बनाने के निर्देश दें।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश कि दिए कि गांव सिवाह में बनाए जा रहे तालाब के चारों तरफ स्पॉट वॉल भी बनाई जाए ताकि लोग इस पर सुबह की सैर भी कर सकें। इसके चारों तरफ पौधे भी लगाए जाएं। इसके साथ-साथ ग्रिल भी लगाई जाए। मुख्यमंत्री को बताया गया कि पशुओं के आने-जाने के लिए मुख्य स्थान ढालनुमा बनाया गया है ताकि उन्हें आने-जाने में दिक्कत न हो।
विज्ञापन
विज्ञापन

मुख्यमंत्री ने इससे पूर्व में बरसत रोड स्थित निर्माणाधीन एसटीपी का दौरा कर अधिकारियों से जायजा लिया। इस मौके पर निगमायुक्त आरके सिंह ने मुख्यमंत्री को प्रोजेक्ट की विस्तृत जानकारी भी दी। इस मौके पर सांसद संजय भाटिया, विधायक महिपाल ढांडा और मेयर अवनीत कौर भी उपस्थित रही।

पानीपत। गांव सिवाह के पास करीब एक करोड़ धनराशि से बन रहे तालाब के निर्माण कार्य का निरीक्षण के दौ?

पानीपत। गांव सिवाह के पास करीब एक करोड़ धनराशि से बन रहे तालाब के निर्माण कार्य का निरीक्षण के दौ?- फोटो : Panipat

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed