फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Inside Review Team, out Timardar

रिव्यू टीम अंदर, तीमारदार बाहर

Tue, 15 Oct 2013 12:20 AM IST
अमर उजाला, पानीपत
अमर उजाला, पानीपत Updated Tue, 15 Oct 2013 12:20 AM IST
विज्ञापन
Inside Review Team, out Timardar
पानीपत में एनआरएचएम की 20 टीमों ने जिले के सभी सब सेंटर से लेकर जिला अस्पताल तक की स्वास्थ्य सेवाओं और व्यवस्थाओं को एक साथ जांचा।
विज्ञापन


टीम पूरा दिन जांच में लगी रही और यहां पर मरीजों की देखभाल कर रहे तीमारदार मिलने के लिए तरसते रहे। इसे लेकर तीमारदारों और मरीजों में काफी रोष रहा। किसी ने उनकी एक नहीं सुनी। डॉक्टर अपने कामों में लगे रहे।

एनआरएचएम की 40 सदस्यों की 20 टीम सोमवार को स्वास्थ्य सेवाओं की जांच को पहुंची। टीमों ने सब सेंटर, हेल्थ सेंटर, सीएचसी से लेकर अर्बन हेल्थ सेंटर और अस्पताल में पहुंचकर मरीजों को दी जाने वाली सुविधाओं के साथ व्यवस्थाओं को जांचा।
विज्ञापन


मेटरनल हेल्थ डॉ. अल्का, सपोर्टी सुपरविजन डॉ. विनोद और मदर एंड चाइल्ड और कंप्यूटर से संबंधित जांच की देखरेख डॉ. कश्मीर और डॉ. हरीश विष्ट ने की। टीम सुबह आठ बजे अलग-अलग केंद्रों पर पहुंच गई और पूरा दिन मामले की जांच करते रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


किसी को नहीं आने दिया अंदर
सिविल अस्पताल में सुबह महिला वार्ड में टीम पहुंच गई। टीम के अंदर आते ही दरवाजा बंद कर लिया। टीम ने पहले व्यवस्थाओं को जांचा। लेकिन वहां पर मरीजों के लिए संतोषजनक व्यवस्था नहीं मिली। इसके बाद स्टाफ की जानकारी की। जिसको लेकर स्टाफ की दिनभर सांसें फूली रही। वहीं, गेट बंद होने पर तीमारदार बाहर और मरीज अंदर चिल्लातेे रहे। लेकिन उनकी सुनने वाला कोई नहीं मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed