{"_id":"636ab6acd95efa1901014239","slug":"innocent-kidnapped-by-begging-to-raise-money-for-liquor-panipat-news-knl126889328","type":"story","status":"publish","title_hn":"बच्चे के साथ भीख मांग कर शराब के रुपये जुटाने को किया था नितिन का अपहरण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बच्चे के साथ भीख मांग कर शराब के रुपये जुटाने को किया था नितिन का अपहरण
विज्ञापन
पानीपत। पुलिस की 10 टीमों के 1500 कर्मियों की कड़ी मेहनत रंग लाई और अपहृत बालक नितिन को बरामद कर लिया गया। मंगलवार दोपहर चार साल के नितिन को 48 घंटे बाद रेलवे कॉलोनी से बरामद किया गया। बच्चे का अपहरण करने वाली महिला को गिरफ्तार कर लिया गया है। महिला शराब पीने की आदी है। बच्चे को साथ लेकर भीख मांगकर शराब के लिए रुपये जुटाने के लिए अपहरण किया था।
मंगलवार को असम की रहने वाली आरोपी रीना मुंडा चार वर्ष के नितिन को गोद में लेकर भीख मांगते हुए पकड़ी गई। पुलिस ने आरोपी महिला तक पहुंचने के लिए शहर के 150 से अधिक सीसीटीवी कैमरों की जांच की थी। आरोपी महिला से पूछताछ की जा रही है। बुधवार को उसे कोर्ट में पेश किया जाएगा। फिलहाल पुलिस ने नितिन को उसकी मां को सौंप दिया गया है। बुधवार को नितिन की सीडब्ल्यूसी से काउंसिंग भी कराई जाएगी।
पूरे ऑपरेशन के इंचार्ज डीएसपी संदीप सिंह ने बताया कि प्राथमिक फुटेज के आधार पर पहले बत्रा कॉलोनी में सर्च अभियान चलाया। शहर में पांच हजार से अधिक लोगों को आरोपी महिला की सीसीटीवी फुटेज से ली गई फोटो दिखाकर पूछताछ की गई। रेलवे स्टेशन और बस स्टैंड पर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली गई। इस दौरान लाल बत्ती चौक पर लगे कैमरों की फुटेज में महिला एक ऑटो में बैठती मिली। ऑटो पर बने क्रॉस के निशान से यातायात पुलिस ने ऑटो चालक को खोजा। उससे पता चला कि वह महिला को किशनपुरा स्थित एक घर ले गया था। अध्यापिका से पूछताछ के बाद संभावित ठिकानों पर छापामारी करते हुए पुलिस रेलवे कॉलोनी में रेलवे मजदूर यूनियन के कार्यालय के पास से पकड़ा। वह नितिन को गोद में लेकर भीख मांग रही थी।
विज्ञापन
रीना मुंडा जिस अध्यापिका के पास गई थी, वह नेत्रहीन है। सवा माह पहले अध्यापिका के पास पांच दिन तक वह नौकरानी के रूपय में काम कर चुकी थी। अध्यापिका ने उसे घर में आने से मना कर दिया था। इसके बाद वह नितिन को लेकर चली गई। वह दो माह पहले असम में पति एवं दो बच्चों को छोड़कर पानीपत आई थी। दशहरा से पांच दिन पहले किशनपुरा में नेत्रहीन अध्यापिका के घर नौकरी करने लगी थी। छपरौली में रिश्तेदार की मौत होने पर अध्यापिका उसे अपने साथ ले गई, जहां उसने एक मोबाइल चोरी कर लिया था। इसके बाद अध्यापिका ने उसे नौकरी से निकाल दिया था।
डीएसपी संदीप, सीआईए टू प्रभारी विरेंद्र सिंह और ओल्ड इंडस्ट्रियल एरिया थाना प्रभारी नरेंद्र सिंह ने नितिन को बरामद कर उसकी मां द्रौपदी और पिता सोनू को थाने में बुलाया। यहां पर दोनों को नितिन के मिलने की सूचना दी गई। यहां नितिन को देखते ही मां उसे गले लगाकर फूट-फूट कर रोई।