फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   INLD will make government : Digvijay

इनेलो की लहर पूरे प्रदेश्ा में : दिग्विजय

Tue, 08 Oct 2013 12:26 AM IST
कैथ्ाल
कैथ्ाल Updated Tue, 08 Oct 2013 12:26 AM IST
विज्ञापन
INLD will make government : Digvijay
हरियाणा के जिले कैथल के पूंडरी में इनसो के राष्ट्रीय अध्यक्ष दिग्विजय सिंह चौटाला के नेतृत्व में ताऊ देवी लाल जनचेतना यात्रा सोमवार को पूंडरी हलका के कई गांवों से होते हुए गुजरी।
विज्ञापन


गांव फरल में कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए दिग्विजय ने कहा कि जो नेता व्यवस्था परिवर्तन व कांग्रेस के खिलाफ बोलता है, उसको कांग्रेस सरकार सीबीआई का रौब दिखाकर दबाने का प्रयास करती है। इनेलो पार्टी सीबीआई के डर से भागने वाली नहीं है।
विज्ञापन


पार्टी की लहर पूरे प्रदेश में चल रही है जो कांग्रेस को सत्ता से बाहर करके ही दम लेगी। उन्होंने कहा कि प्रदेश के युवा यह बात अच्छी तरह समझ चुके हैं कि प्रदेश के युवाओं के हितों की रक्षा केवल इनेलो पार्टी ही कर सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


 उन्होंने कहा कि कांग्रेस के कुशासन से प्रदेश की जनता तंग हो चुकी है और कांग्रेस को देश व प्रदेश की सत्ता से बाहर करने का मन बना चुकी है। उन्होंने कहा कि प्रदेश के दस हजार युवा कार्यकर्ता नेत्रदान करने का शुभ और नेक काम करेंगे। दादा ताऊ देवीलाल त्याग की साक्षात मूर्ति थे यह बात प्रदेश व देश का बच्चा बच्चा जानता है कि किस प्रकार देवीलाल ने प्रधानमंत्री के पद का त्याग कर वीपी सिंह को देश का प्रधानमंत्री बनवाया था।

उन्होेंने कहा कि एक नवंबर को कुरुक्षेत्र में पूर्व उप प्रधानमंत्री देवीलाल की 100वीं जयंती के मौके पर होने वाली विशाल रैली सबसे बड़ी रैली साबित होगी। इससे पूर्व गांव फरल के ग्रामीणों ने दिग्विजय चौटाला को पगड़ी पहनाकर सम्मानित किया।

मंच संचालन हलकाध्यक्ष रणदीप कौल ने किया। फरल के बाद चौटाला का फतेहपुर में जोरदार स्वागत हुआ व पूंडरी डीएवी कालेज में इनसो कार्यकर्ताओं से रूबरू हुए।

 चौटाला ने कंवरपाल करोड़ा के निवास पर जलपान ग्रहण किया। जनसभा को विधायक रामपाल माजरा, फूल सिंह खेड़ी, पूर्र्व विधायक मक्खन सिंह, लीला राम गुर्जर, सज्जन सिंह ढुल, कंवरपाल करोड़ा, ईश्वर मैहला, लीला राम म्योली व हलकाध्यक्ष रणदीप कौल ने भी संबोधित किया।


इस मौके पर युवा नेता भाग सिंह दमदमा, हरपाल पहलवान, ज्ञान सिंह गुर्जर, शशिभूषण वालिया, रणधीर सिंह चीका, सतपाल टाया, नरेश पाई, काबल सिंह, सुखबीर राणा, प्रदीप राणा, हरविंद्र सिंह, डा. गुरविंद्र सिंह, विक्रम कसाना, सुलतान मुन्नारेहड़ी, सतपाल मलिक, राजेश राणा, कुलदीप फरल, पार्षद संजीव कत्याल, पार्षद मुलतान गोलन, डा. संतू, रामरूप प्रजापति, तरसेम कुम्हार, नरेंद्र बल्ली, कृष्ण पिलनी, रमेश बिहान, मियां सिंह जाजनपुर, नरेंद्र घराडसी, नसीब जांबा व प्रेम सिरोही सहित सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed