फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Information will be visible on one click on DG Locker

Panipat News: डीजी लॉकर पर एक क्लिक पर सामने होगी जानकारी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 18 Sep 2024 07:53 AM IST
विज्ञापन
Information will be visible on one click on DG Locker
पानीपत। कॉलेज विद्यार्थियों को उनकी पूरी जानकारी एक क्लिक पर उनके सामने होगी। वे कंप्यूटर के अलावा अपने एंडरॉयड फोन में भी इसको देख सकेंगे। उच्चतर शिक्षा निदेशालय ने इसको मान्य किया है। इसके बिना विद्यार्थियों को कॉलेज में आगे परीक्षा में भी बैठने नहीं दिया जाएगा। निदेशालय के आदेशों के बाद कॉलेजों में इसको लागू करना शुरू कर दिया है।
विज्ञापन

स्नातक प्रथम वर्ष की कक्षाओं में दाखिला पूरा हो चुका है। कॉलेज में अधिकतर सीटों पर दाखिले होने के बाद पढ़ाई तेज हो गई है। उच्चतर शिक्षा निदेशालय ने डीजी लॉकर बनाने के आदेश जारी किए हैं। इसके अंतर्गत विद्यार्थी को अपने स्तर पर सारी जानकारी इसमें अपलोड करनी होगी। इसमें अपने और अपने माता-पिता का नाम देना होगा। इसके साथ अपनी दसवीं व 12वीं कक्षाओं में विषय और प्राप्त अंकों की जानकारी देनी होगी। यह एक तरह से विद्यार्थी की एबीसी रिपोर्ट होगी। इसमें उसका पूरा विवरण होगा। एसडी पीजी कॉलेज में बीबीए प्रथम वर्ष की दीपिका और वंश ने बताया कि डीजी लॉकर में अपनी जानकारी दी जानी है। उनको शुरुआत में काफी अटपटा लगा, लेकिन अब एक क्लिक पर उनकी सारी जानकारी सामने आती है। उनको जरूरत पड़ने पर डॉक्यूमेंट से कुछ देखने के लिए हार्ड कॉपी नहीं देखनी पड़ती या न ही साथ लेकर चलनी पड़ती।
विज्ञापन

ये हाेंगे फायदे
नई शिक्षा नीति के अंतर्गत विद्यार्थी एक साल की कॉलेज की पढ़ाई कर आगे दूसरी पढ़ाई कर सकता है। वह बाद में अगली कक्षा से कॉलेज की अपनी पढ़ाई कर सकता है। ऐसे में उसको सर्टिफिकेट दिया जाएगा। वह दो साल व तीन साल में भी अपनी स्नातक की पढ़ाई फिर से शुरू कर सकता है। इससे पहले बीच में पढ़ाई छोड़ने पर ड्राॅप आउट माना जाता था और उसको दोबारा से प्रथम वर्ष में दाखिला लेना पड़ता था। अब डीजी लॉकर बनने के बाद विद्यार्थी की बाहर जाने पर जरूरत पड़ने पर जानकारी ली जा सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वर्जन
नई शिक्षा नीति में डीजी लॉकर में विद्यार्थी को अपनी पूरी जानकारी अपलोड करनी है। विद्यार्थी जरूरत पड़ने पर इससे जानकारी ले सकता है। इसके अलावा किसी अन्य संस्थान में दाखिला लेने पर उसकी जानकारी हासिल की जा सकती है। यह राष्ट्रीय स्तर पर लागू किया गया है।

डॉ. अनुपम अरोड़ा, प्रााचार्य, एसडी पीजी कॉलेज।
वर्जन
आज के समय में हर किसी के पास मोबाइल है। ऐसे में विद्यार्थियों की हर विषय की जानकारी उनके एक क्लिक पर होनी चाहिए। डीजी लॉकर विद्यार्थियों के लिए सहायक सिद्ध होगा।

डॉ. जगदीश गुप्ता,
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed