{"_id":"68f3e708270b1443ed0ace80","slug":"information-regarding-safety-provisions-panipat-news-c-244-1-pnp1006-145747-2025-10-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panipat News: सुरक्षा से संबंधित प्रावधानों की दी जानकारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panipat News: सुरक्षा से संबंधित प्रावधानों की दी जानकारी
Sun, 19 Oct 2025 12:44 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत
Updated Sun, 19 Oct 2025 12:44 AM IST
विज्ञापन
पानीपत। इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया की उत्तर भारतीय क्षेत्रीय परिषद की ओर से शनिवार को सेक्टर-25 स्थित शाखा में सेमिनार का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम आईसीएआई कार्यालय में आयोजित किया गया। शुभारंभ दीप प्रज्वलन के साथ किया गया। मंच का संचालन शाखा के कंवर दीप सिंह ने किया। कोषाध्यक्ष सीए जितेंद्र बंगा ने अतिथि का बुके देकर और स्मृति चिन्ह देकर स्वागत किया। कार्यक्रम की देखरेख प्रधान सीए सोनू गोयल ने की। सेमिनार का मुख्य विषय कर कानूनों के तहत प्रतिभूतियों का कराधान रहा। मुख्य वक्ता अनिल चाचरा ने सेमिनार का उद्देश्य सुरक्षा से संबंधित प्रावधानों की जानकारी प्रदान करना व उन्हें व्यावहारिक दृष्टिकोण से जागरूक करना था। सीए कंवर दीप सिंह ने कहा कि एनआईसीएएसए सदैव छात्रों के समग्र विकास के लिए समर्पित है। संवाद
विज्ञापन