फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   industry Close on fourteen and fifteen

चौदह और पंद्रह को उद्योग बंद

Wed, 09 Oct 2013 10:54 PM IST
अमर उजाला, पानीपत
अमर उजाला, पानीपत Updated Wed, 09 Oct 2013 10:54 PM IST
विज्ञापन
industry Close on fourteen and fifteen
पानीपत के हैंडलूम उद्यमी और ट्रेडर्स 14 और 15 अक्तूबर को उद्योग, दुकान बंद रखेंगे और प्रदर्शन करेंगे। इसके अलावा वैट के विरोध में उद्यमी और दुकानदार काले झंडे भी लगाएंगे।
विज्ञापन


पानीपत ऑल हैंडलूम टेक्स टाइल्स मैन्युफैक्चर्स और ट्रेडर्स वेलफेयर एसोसिएशन की बुधवार को हुई बैठक में यह फैसला लिया। इसमें 21 सदस्यों ने हैंडलूम उद्योग से जुड़ी 42 एसोसिएशन के सदस्यों और प्रधानों के साथ बैठक की। जिसमें सर्वसम्मति से प्रदेश सरकार की हैंडलूम उत्पादों पर वैट लगाने की आलोचना की।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार बड़े उद्योगों को फायदा पहुंचाने की नजर से हैंडलूम उत्पादों पर वैट लगा रही है। सरकार के इस कदम से हैंडलूम उद्योग बुरी तरह से प्रभावित हो रहा है और यहीं स्थिति रही तो वे चीन को टक्कर नहीं दे पाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


बैठक में सर्व सम्मति से हैंडलूम उद्योगपति और हैंडलूम उत्पादों के ट्रेडर्स ने 14 और 15 अक्तूूबर को अपने उद्योग और दुकानों बंद रखकर प्रदर्शन करने का फैसला लिया। इसके विरोध में दुकानदार प्रतिष्ठानों के बाहर काले झंडे भी लगाएंगे।

बैठक में सभी व्यापारियों ने पानीपत व्यापार मंडल के एक पदाधिकारी और चैंबर ऑफ कॉमर्स के बयानों की निंदा की। उन्होंने कहा कि उनके बयानों से हैंडलूम उद्यमियों और व्यवसायियों का कोई संबंध नहीं है।


इस मौके पर हैंडलूम एसोसिएशनों के अध्यक्ष प्रेम बजाज, शाम सचदेवा, ओपी नागपाल, अशोक नारंग, राकेश चुघ, जोगिंद्र नरुला, गुलशन चुघ, चिमन सेठी, विमल मेहता, त्रिलोचन सेठी, अजय खुराना, चरनजीत, लक्ष्मीकांत, अजीत मुल्तानी, अनिल खुराना, बलदेव रेवड़ी, रमेश खुराना, किशन चुघ और दविंदर नैयर मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed