फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Industrial sector will be cut in 100 acres for entrepreneurs

Panipat News: उद्यमियों के लिए 100 एकड़ में काटा जाएगा औद्योगिक सेक्टर

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 14 Jun 2023 02:56 AM IST
विज्ञापन
Industrial sector will be cut in 100 acres for entrepreneurs
पानीपत। सेक्टर 24 के अग्रवाल भवन में केंद्र सरकार के नौ साल पूरे होने पर करनाल लोकसभा के व्यापारियों के लिए सम्मेलन आयोजित किया गया। इसमें विधायक प्रमोद विज ने पानीपत के उद्यमियों के लिए 100 एकड़ में नया औद्योगिक एरिया विकसित करने का दावा किया है। यहां भाजपा नेताओं ने दावा किया कि सरकारी नीतियों के कारण पानीपत ने मिंक कंबल के क्षेत्र में चीन को पछाड़ दिया है।
विज्ञापन

सम्मेलन में राज्य सभा सांसद अनिल अग्रवाल ने कहा कि प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी ने व्यापार को सुगम बनाया तथा व्यापारियों को भय मुक्त किया। सरकार ने सभी क्षेत्रों में देश का मान सम्मान बढ़ाया है। प्रधानमंत्री मोदी ने 17 देशों के साथ मुक्त व्यापार समझौते करके व्यापारियों को बहुत बड़ा तोहफा दिया हे। इसका सबसे बड़ा लाभ पानीपत के व्यापारियों को हुआ है। यूपीए सरकार के कार्यकाल में सरकारी नीतियों से व्यापार चीन को चला गया था। हर छोटी बड़ी आवश्यकता के लिए हमारे व्यापारियों की चीन के बाजार पर निर्भरता हो गई थी । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नीतियों में बदलाव किया तथा देश के व्यापार काे अपने पैरों पर खड़ा किया।
विज्ञापन


विधायक प्रमोद विज ने कहा कि जल्द पानीपत में उद्योगपतियों के लिए 100 एकड़ में औद्योगिक एरिया डेवलप किया जाएगा। इसके लिए प्रयास किया जा रहा है। इसके लिए सीएम से बातचीत चल रही है। व्यापारी कल्याण बोर्ड के चेयरमैन बाल किशन अग्रवाल ने कहा कि बड़ी संख्या में रोजगार कौशल केंद्र खोल कर व्यापारियों को कुशल मानव शक्ति उपलब्ध कराने का बड़ा काम किया। एमएसएमई के लिए नौ हजार करोड़ रखे गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

डाॅ. अर्चना गुप्ता ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने व्यापारियों पर विश्वास किया और स्वयं प्रमाणित ब्वायलर के संचालन का नियम बनाया। जिससे पानीपत की डाइंग व अन्य औद्योगिक इकाइयों को इसका लाभ हुआ। मोदी सरकार की नीतियों तथा स्थानीय व्यापारियों की मेहनत से पानीपत का मिंक उद्योग आज चीन को पछाड़ चुका है।

सम्मेलन के आरंभ में भारत माता , डाॅ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी,पंडित दीन दयाल उपाध्याय तथा महाराजा अग्रसेन के चित्रों पर माल्यार्पण कर दीप प्रज्ज्वलित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला भाजपा अध्यक्षा डॉ. अर्चना गुप्ता ने की। इस मौके पर प्रदेश महामंत्री भाजपा वेदपाल, भाजपा कार्यकारिणी सदस्य मेघराज गुप्ताए उद्योगपति विभु पालीवाल, कॉमर्स ऑफ चैंबर के चेयरमैन विनोद धमीजा, संजय अग्रवाल, कृष्ण छौक्कर , बंसत रामदेव , रविंद्र भाटिया,विनोद खंडेलवाल,ईश कुमार राणा,श्री भगवान अग्रवाल मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed