फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Indian volleyball team captain Nirmal Tanwar marries Deepak

Haryana: परिणय सूत्र में बंधीं भारतीय वॉलीबॉल टीम की कप्तान निर्मल तंवर, रेलवे अधिकारी दीपक संग लिए 7 फेरे

Fri, 27 Jan 2023 10:04 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, थर्मल/पानीपत (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, थर्मल/पानीपत (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Fri, 27 Jan 2023 10:04 PM IST
सार

पिता का सपना पूरा करने के लिए निर्मल ने खेलना शुरू किया था। निर्मल के पिता चाहते थे कि उनके बच्चे खेल में अच्छा प्रदर्शन करें। रेलवे अधिकारी दीपक भाटी ने उनके मैच के वीडियो यूट्यूब पर देखे थे। तभी से निर्मल से विवाह करने का मन बना लिया था।

विज्ञापन
Indian volleyball team captain Nirmal Tanwar marries Deepak
भारतीय वॉलीबॉल टीम की कैप्टन निर्मल तंवर का विवाह शुक्रवार को संपन्न हुआ। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

भारतीय वॉलीबॉल टीम की कप्तान निर्मल तंवर शुक्रवार को परिणयसूत्र में बंध गई। हरियाणा के चरखी दादरी के रहने वाले रेलवे अधिकारी दीपक भाटी के साथ उन्होंने सात फेरे लिये हैं। पानीपत के गांव आसन कलां निवासी निर्मल की मेहंदी रस्म मंगलवार और गुरुवार को निर्मल के घर पर मेहंदी रस्म हुई थी। 

विज्ञापन


रेलवे अधिकारी दीपक भाटी ने उनके मैच के वीडियो यूट्यूब पर देखे थे। तभी से निर्मल से विवाह करने का मन बना लिया था। वर्ष 2022 में निर्मल के घरवालों ने रिश्ता पक्का कर विवाह की तिथि तय की। निर्मल 2019 में भारतीय टीम की कप्तान बनी थीं। पिछले चार साल से बतौर कप्तान निर्मल कई बार भारतीय वॉलीबॉल टीम को पदक दिलवा चुकी हैं।
विज्ञापन


काठमांडू में आयोजित साउथ एशियन गेम्स में भारतीय वॉलीबॉल टीम की कप्तानी करते हुए निर्मल ने गोल्ड मेडल जीता था। निर्मल तंवर 2019 से भारतीय वॉलीबॉल की सीनियर टीम की कप्तान हैं। वह पुणे में रेलवे में टीटी हेड के पद पर कार्यरत हैं और रेलवे की टीम में भी वह टीम की कमान संभालती है। दीपक भाटी मुंबई में तैनात हैं। 2019 में यूपीएससी में 54वें रैंक के साथ परीक्षा पास की थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

Indian volleyball team captain Nirmal Tanwar marries Deepak
निर्मल के घर पर हल्दी रस्म में उन्हें हल्दी लगाते हुए। निर्मल के गाल खींचते हुए उनके भाई व भाभी। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

पिता का सपना पूरा करने के लिए शुरू किया था खेल 
पिता का सपना पूरा करने के लिए निर्मल ने खेलना शुरू किया था। निर्मल के पिता चाहते थे कि उनके बच्चे खेल में अच्छा प्रदर्शन करें। पांच सितंबर 1996 को पानीपत के आसन कलां गांव में जन्मी निर्मल तंवर ने नौ वर्ष की आयु में ही वॉलीबाल खेलना शुरू कर दिया था। उनके पिता मदनलाल का 17 मई 2021 को हृदयाघात से निधन हो गया था। 

निर्मल के 2019 से अब तक के रिकॉर्ड

  •  वर्ष 2019 में भारतीय वॉलीबॉल टीम की कैप्टन बनने का मौका मिला और सीनियर नेशनल एशियन चैंपियनशिप में सिल्वर मेडल जीता।
  •  वर्ष 2019 में कोरिया में आयोजित सीनियर एशियन चैंपियनशिप खेली।
  •  वर्ष 2019 में काठमांडू (नेपाल) में आयोजित साउथ एशियन गेम्स में भारतीय वॉलीबाल टीम की कप्तानी करते हुए स्वर्ण पदक जीता।
  •  वर्ष 2020 में सीनियर नेशनल एशियन चैंपियनशिप में सिल्वर जीता।
  •  वर्ष 2021 में भुवनेश्वर में आयोजित सीनियर नेशनल एशियन चैंपियनशिप में सिल्वर जीता।
  •  2022 में तीसरे एवीसी चैलेंज कप में सिल्वर मेडल जीता।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed